Rohit Sharma Aakash Chopra: टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत जून में होगी। इससे पहले कई देशों के खिलाड़ी भारत में आईपीएल खेल रहे हैं। खास बात यह है कि जबसे टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया गया है, तबसे कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब होता जा रहा है। हालांकि इसी प्रदर्शन को आधार बनाकर कई फेक न्यूज भी फैलाई जा रही हैं। इसी तरह की एक फेक न्यूज पर पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा फूट पड़ा। आइए आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।
आकाश चोपड़ा के नाम से फर्जी बयान वायरल
दरअसल, एक फैन पेज पर रोहित शर्मा, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की तस्वीर के साथ कहा गया कि रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना जाना चाहिए था। इस कमेंट में आगे कहा गया- रोहित पावरप्ले में भी फेल हो रहे हैं। इसलिए उनका वर्ल्ड कप में सिलेक्शन सही नहीं है। जब आकाश चोपड़ा तक ये तस्वीर और कमेंट पहुंचे तो उन्होंने इस पेज को आड़े हाथों लेते हुए एक्स पर पोस्ट किया।
आईपीएल के बीच फैला रहे नफरत
आकाश चोपड़ा ने लिखा- ”आईपीएल नफरत, फर्जी खबरें…और हर तरह की बकवास फैलाने का सबसे अच्छा समय है। फैन-आर्मीज इस तरह के झूठ को फैलाने के लिए हमेशा मौजूद रहती हैं। आकाश चोपड़ा ने आगे लिखा- मैं हैरान हूं, क्या व्यूअर्स और एंगेजमेंट नैतिकता से ज्यादा महत्वपूर्ण है?”
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11
रोहित अनुभवी खिलाड़ी
आपको बता दें कि रोहित शर्मा इन दिनों अपनी फॉर्म को लेकर आलोचना का सामना कर रहे हैं, लेकिन कोई दोराय नहीं है कि वे टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल के 151 मैचों की 143 इनिंग में 3974 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं। यह भी कहना गलत नहीं होगा कि भले ही टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप न जीत पाई हो, लेकिन रोहित के नेतृत्व में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के मैच कब-कब होंगे, देखें पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में इस भारतीय ने बनाए सर्वाधिक रन, टॉप-10 में कोई पाकिस्तानी नहीं; देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
25 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
28 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines