T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर 8 राउंड टीम इंडिया अजेय रही है। पूर्व खिलाड़ी भी टीम इंडिया के प्रदर्शन की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भारतीय गेंदबाजों पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। जिस पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने करारा जवाब दिया है।
रोहित शर्मा ने दिया जवाब
इंजमाम के आरोपों पर पलटवार करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, ‘वेस्टइंडीज में गर्मी है और यहां की पिच भी सूखी है। अगर गेंद यहां पर रिवर्स स्विंग नहीं होगी तो फिर कहां होगी? हम इस समय साउथ अफ्रीका या इंग्लैंड में खेल रहे हैं। यहां के हालात की वजह से गेंदबाजों को रिवर्ष स्विंग मिल रही है और ये हर टीम के लिए वैसा ही है।’
लगाया बॉल टेंपरिंग का आरोप
पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन इस टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा है। टीम को USA के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसी बीच इंजमाम ने टीम इंडिया के गेंदबाजों पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘मैच के 5वें ओवर में गेंद को रिवर्स स्विंग नामुमकिन है। इससे साफ है कि उन्होंने गेंद के साथ छेड़छाड़ की है।
उन्होंने आगे कहा कि जब ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान अर्शदीप सिंह जब 15वां ओवर कर रहे हैं कि तब गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी। इसका मतलब है कि गेंद को 12वें या 13वें ओवर तक में तैयार किया था। अंपायर को इन चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर पाकिस्तान के गेंदबाज ऐसा करते तो ये बहुत बड़ा मुद्दा बन जाता।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: गेंदबाजों को मिलेगी मदद या बैट्समैन मचाएंगे धमाल, जानें त्रिनिदाद की पिच का मिजाज
ये भी पढ़ें: AFG vs SA: साउथ अफ्रीका को रौंदकर फाइनल का टिकट कटा सकती है अफगानिस्तान, ये 3 वजह दे रहीं जीत की गारंटी
ये भी पढ़ें: Video: बड़े मुकाबलों में चोकर साबित होती है साउथ अफ्रीका, क्या अफगानिस्तान का फाइनल में पहुंचना हो गया तय?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
30 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
52 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines