T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बीच बीसीसीआई ने विश्व कप के लिए पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था। टीम इंडिया की कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा के हाथों में है तो वहीं उपकप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए दिखाई देंगे। विश्व कप शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है लेकिन ये आईपीएल सीजन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान हार्दिक पांड्या दोनों के लिए खराब रहा है।
वहीं इन दोनों की आईपीएल टीम मुंबई इडियंस का प्रदर्शन भी इस सीजन सबसे खराब रहा है और मुंबई इस सीजन सबसे पहले एलिमिनेट होने वाली टीम भी बनी। अब इन दोनों खिलाड़ियों की खराब फॉर्म ने विश्व कप से पहले फैंस की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि अगर विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले कप्तान और उपकप्तान ही आउट ऑफ फॉर्म हो गए तो टीम कैसे चैंपियन बनेगी?
ये भी पढ़ें:- MI vs KKR: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कोलकाता, मुंबई इंडियंस को मिली सीजन की 9वीं हार
रोहित शर्मा का IPL 2024 में प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा को शुरुआत अच्छी मिली थी लेकिन पिछली 6 पारियों में जिस तरह से रोहित बल्लेबाजी कर रहे हैं ये विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत नहीं है। इस सीजन रोहित के बल्ले से अभी तक 13 मैचों में 349 रन निकले हैं। इस दौरान रोहित ने एक शतक भी लगाया है। वहीं बात अगर रोहित की पिछली 6 पारियों की करे तो हिटमैन के बल्ले से महज 53 रन ही निकले हैं। अगर रोहित शर्मा विश्व कप से पहले फॉर्म में वापस नहीं आते हैं तो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती है।
हार्दिक पांड्या का IPL 2024 में प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीजन मुंबई इंडियंस के साथ-साथ हार्दिक का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा है। वनडे विश्व कप में चोटिल होने के बाद हार्दिक क्रिकेट मैदान से दूर हो गए थे, जिसके इस सीजन पांड्या ने वापसी की लेकिन वो आउट ऑफ फॉर्म हो गए।
हार्दिक ने इस सीजन बल्लेबाजी करते हुए 13 मैचों की 12 पारियों में महज 200 रन ही बनाए हैं। इसके अलावा बात अगर पांड्या की गेंदबाजी की करे तो गेंदबाजी में भी हार्दिक कुछ कमाल नहीं कर पाए। इस सीजन अभी तक पांड्या 11 विकेट हासिल कर पाए हैं। गेंदबाजी में पांड्या काफी महंगे भी साबित हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित की धीमी पारी, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस; टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines