T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बीच बीसीसीआई की नजर आईसीसी टी20 विश्व कप पर टिकी हुई है। आईपीएल का रोमांचक दौर जारी है। हर मैच के बाद टीम के भविष्य पर असर पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट में ऐसी खबरें चल रही है कि अगले महीने के पहले सप्ताह में बीसीसीआई भारतीय टीम का स्क्वाड जारी कर सकता है। ऐसे में विकेटकीपिंग भारत के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। भारतीय टीम के पास विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर एक दो नहीं बल्कि 6-7 ऑप्शन है, लेकिन इनमें से विश्व कप किसे खिलाया जाए, यह बड़ा सवाल बना हुआ था। लेकिन अब इस खिलाड़ी के प्रदर्शन से यह कन्फ्यूजन क्लियर होता दिख रहा है।
ये भी पढ़ें:- इन 5 युवा खिलाड़ियों ने IPL 2024 में मचा रखा है कोहराम, सीधे T20 WC में मार सकते हैं एंट्री
दिनेश कार्तिक का काट दिया पत्ता?
बता दें कि भारत के दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को विश्व कप टीम में शामिल करने की चर्चा तब शुरू हो गई थी, जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आरसीबी और एमआई के बीच मैच के दौरान कार्तिक को लेकर कहा कि इन्हें विश्व कप के लिए पुश करना है। इस मैच के दौरान दिनेश कार्तिक जैसे ही बल्लेबाजी के लिए मैदान पर पहुंचे, रोहित ने ये बोलकर कार्तिक की फिरकी ले ली। कार्तिक ने इस मैच में सिर्फ 22 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में माना जाने लगा था कि कार्तिक ही विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया में विश्व कप 2024 खेलने के लिए शामिल हो सकते हैं। लेकिन अब कार्तिक के साथ-साथ संजू सैमसन ही नहीं, बल्कि और भी तमाम विकेटकीपर्स का भारतीय टीम से पत्ता कटता दिख रहा है। क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रिव्यू विवाद पर बढ़ी ऋषभ पंत की मुश्किलें, भुगतना पड़ सकता है भयानक अंजाम
शानदार फॉर्म में चल रहा है स्टार
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इस आईपीएल सीजन अभी तक 6 मुकाबले खेल चुके हैं। इन 6 मैचों में 32.33 की एवरेज और 157.72 की शानदार स्ट्राइक रेट से पंत ने कुल 194 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि पंत ही विश्व कप के लिए भारतीय टीम के हिस्सा होंगे। आईपीएल 2024 में पंत का बल्ला खूब आग उगल रहा है, ऐसे में पंत का विश्व कप खेलना लगभग तय हो गया है। पंत की शानदार फॉर्म से भारत के तमाम विकेटकीपर्स टेंशन में आ गए हैं, जो विश्व कप खेलने की रेस में बने थे।
ये भी पढ़ें:- MI के साथ-साथ टीम इंडिया को भी लगा झटका! ‘चोटिल हो चुका है कप्तान… फिर भी खेल रहा है’, दिग्गज खिलाड़ी का दावा
संबंधित खबरें
भारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
15 mins agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
48 mins agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
2 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
2 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
3 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines