T20 World Cup 2024 Pakistan Team: टी20 विश्व कप 2024 में अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सफर खत्म हो चुका है। पाकिस्तान ने अपना आखिरी मुकाबला आयरलैंड के साथ खेला। इस मैच को पाकिस्तान ने जीत लिया था लेकिन टीम पहले ही सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी थी। जिसके बाद पाकिस्तान टीम की खूब आलोचना हो रही है। फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स सब पाक टीम के खिलाड़ियों को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं। वहीं अब विश्व कप में पाक टीम के खराब प्रदर्शन से निराश ‘बदो बदी’ गाने के सिंगर चाहत फतेह अली खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनने की बात कही है।
‘हर मैच जीतेंगे हम’
सोशल मीडिया पर ‘बदो बदी’ गाना गाने के बाद फैमस होने वाले चाहत फतेह अली खान अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विश्व कप में खराब प्रदर्शन को देखकर खिलाड़ियों से काफी निराश दिखाई दिए। जिसके बाद चाहत फतेह ने पीसीबी के सामने एक खास पेशकश की है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: बाबर आजम ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, चौंकाने वाले बयान पर भड़क गए फैंस
एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को इंटरव्यू देते वक्त चाहत फतेह अली खान ने कहा कि अगर मुझे पीसीबी का अध्यक्ष बनाया जाता है तो मैं व्यक्तिगत रूप से सभी खिलाड़ियों की निगरानी करूंगा। उनको सप्ताह में चार दिन कोचिंग दूंगा। आगे उन्होंने कहा कि मैं मौजूदा अध्यक्ष नकवी की आलोचना नहीं कर रहा हूं बस अपना प्रस्ताव रख रहा हूं। मुझे पीसीबी अध्यक्ष बना देना चाहिए।
क्रिकेट खेल चुके हैं चाहत फतेह अली खान
चाहत फतेह अली खान पाकिस्तान के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है। उनका असली नाम काशिफ राणा है। उन्होंने 2 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। जिसकी तीन पारियों में चाहत ने 16 रन ही बनाए थे। इसके बाद 12 सालों तक उन्होंने ब्रिटेन में क्लब क्रिकेट भी खेला। साल 1983-84 के दौरान चाहत फतेह अली खान ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला था।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 की 8 टीमें पक्की, 12 टीमें बाहर; 4-4 टीमों के बने 2 ग्रुप
ये भी पढ़ें:- क्या BCCI ने मान ली गंभीर की 5 शर्तें? अब टीम से इन 4 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
रोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
8 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
57 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines