Pakistan New Head Coach: आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान की टीम में एक के बाद एक बदलाव देखे जा रहे हैं। पाकिस्तान टीम पहले ही अपना कप्तान बदल चुकी है। पीसीबी ने एक बार फिर से शाहीन अफरीदी से यह जिम्मेदारी लेकर दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम को सौंप दी है। इस कड़ी में पाकिस्तान में एक और बड़ा बदलाव हो गया है। पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप से पहले अपने हेड कोच भी बदल दिए हैं। इस बात की चर्चा महीनों से चल रही थी कि पाकिस्तान का हेड कोच बदलने वाला है। पहले तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन को हेड कोच बनाने की बात चल रही थी। इसके बाद आईसीसी विश्व कप 2011 के दौरान भारतीय टीम के हेड कोच रह चुके साउथ अफ्रीकी दिग्गज गैरी कर्स्टन को भी पाकिस्तान के हेड कोच बनाने की बात चल रही थी। लेकिन अब पाकिस्तान ने इन दोनों के अलावा किसी और को अपना हेड कोच चुन लिया है।
ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: चेन्नई ने राजस्थान को दिया तोहफा! कोलकाता की हार से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस
किस खिलाड़ी को मिली यह जिम्मेदारी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप से पहले बड़ी चाल चल दी है। यह चाल पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी या फिर इसका फायदा मिलेगा, यह तो वक्त ही बताएगा। पाकिस्तान ने अपने ही देश के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज अजहर महमूद को हेड कोच चुन लिया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि पाकिस्तान किसी विदेशी खिलाड़ी को अपना हेड कोच बनाएंगे, ताकि पाकिस्तान आंतरिक पॉलिटिक्स से सावधान रहे, लेकिन पाकिस्तान ने एक बार फिर से अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ी को हेड कोच चुन लिया है। अजहर महमूद ने पाकिस्तान के लिए कुल 164 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 162 विकेट लिए, जबकि बल्ले से 2421 रन भी बनाए हैं। इससे साफ है कि पूर्व खिलाड़ी के पास काफी अनुभव है।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs SRH: ये 5 खिलाड़ी जगा सकते हैं आपकी सोई किस्मत, ड्रीम 11 की टीम में जरूर कर लें शामिल
कब तक रहेगा हेड कोच का कार्यकाल
पीसीबी ने ऑफिसियल अनाउंस कर दिया है कि अजहर महमूद पाकिस्तान के नए हेड कोच होंगे। लेकिन इसमें गौर करने वाली बात है कि अजहर को फिलहाल सिर्फ न्यूजीलैंड दौरे के लिए ही हेड कोच चुना गया है। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज 18 अप्रैल से होने वाला है। सीरीज का पहला मुकाबला 18 अप्रैल को होने के बाद दूसरा मैच 20 अप्रैल को खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा मुकाबला 21 अप्रैल को, चौथा मुकाबला 25 अप्रैल को और सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 अप्रैल को खेला जाएगा। टी20 विश्व कप के मद्देनजर यह सीरीज काफी अहम होने वाली है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अजहर के हेड कोच रहते पाकिस्तान यह सीरीज जीत पाएगी या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: कोलकाता को मिली सीजन की पहली हार, चेन्नई के ये 3 जाबाज बने जीत के हीरो
बता दें कि सिर्फ पाकिस्तान का हेड कोच ही नहीं, बल्कि टीम मैनेजमेंट के अन्य पद के लिए भी खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज को सीनियर टीम मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया गया है। मोहम्मद यूसुफ को बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में सईद अजमल ही अपनी भूमिका जारी रखेंगे।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines