Pakistan Super 8 Qualification Scenario: पाकिस्तान ने मंगलवार को न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के मुकाबले में कनाडा को शिकस्त दी। पाकिस्तान ने ये मुकाबला 15 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीता। पाकिस्तान इस जीत के बाद ग्रुप-A की पॉइंट्स टेबल में छलांग मारते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इससे उसकी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हो गई हैं। आइए जानते हैं कि अब पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में कैसे पहुंच सकती है।
सुधर गया नेट रन रेट
पाकिस्तान के पास 3 मुकाबले में से एक में जीत के बाद 2 पॉइंट्स हो गए हैं। उसके पास +0.191 का नेट रन रेट हो गया है। इसके साथ ही वह कनाडा को पछाड़ते हुए तीसरे स्थान पर काबिज हो गई है। अब अगर पाकिस्तान को सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना है तो उसे आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को होने वाला मुकाबला भी बड़े अंतर से जीतना होगा। इससे उसके पास बेहतर नेट रन रेट के साथ 4 पॉइंट हो जाएंगे।
टीम इंडिया की जीत की दुआ
इसके साथ ही पाकिस्तान को ये उम्मीद करनी होगी कि भारत अगले मुकाबले में यूएसए और कनाडा दोनों को हरा दे, लेकिन इसके बावजूद उसका खतरा नहीं टलेगा। पाकिस्तान को ये भी उम्मीद करनी होगी कि यूएसए 14 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला भी बड़े अंतर से हार जाए। इससे USA के पास 4 पॉइंट्स के साथ कम नेट रन रेट होगी। जिससे पाकिस्तान 4 पॉइंट्स और बेहतर नेट रन रेट के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
ये भी पढ़ें: PAK vs CAN: कौन हैं आरोन जॉनसन? कनाडा के ‘योद्धा’ ने जीत लिया दिल
कनाडा का सफर लगभग खत्म
कनाडा का सफर लगभग खत्म माना जा रहा है। उसके पास एक ही मुकाबला बचा है, जोकि भारत के सामने है। अगर इस मैच में बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो कनाडा की टीम 2 पॉइंट्स के साथ बाहर हो जाएगी। वहीं आयरलैंड को क्वालीफाई करने के लिए अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि भारत-पाकिस्तान के इस ग्रुप से कौनसी 2 टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करती हैं।
ये भी पढ़ें: हारिस रऊफ ने T20i में रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले दुनिया के नंबर-1 तेज गेंदबाज
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह पर मजे ले रहे थे बाबर आजम, यॉर्कर किंग ने वर्ल्ड कप में तोड़ डाला घमंड
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अगर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, तो कब होगा मुकाबला?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, वहाब रियाज पर एक्शन की तैयारी
संबंधित खबरें
लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
5 mins agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
44 mins agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
47 mins agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
48 mins agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
1 hr agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
1 hr agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
1 hr agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
2 hrs agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
2 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines