T20 World Cup 2024 Pakistan Cricket: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। उससे पहले टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ सीरीज खेलेगी। इस दौरान ही पाक टीम का विश्व कप के लिए ऐलान हो सकता है। लेकिन अभी भी पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व कप से पहले पाक क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल चीफ ने इस्तीफा दे दिया है।
गेंदबाज के उपचार में हुई थी देरी
पीसीबी मेडिकल चीफ डॉ. सोहेल सलीम ने आलोचनाओं के चलते अपने पद से इस्तीफा देकर पाक क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका दिया है। दरअसल पिछले साल अप्रैल में तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह को कोहनी में चोट लग गई थी। जिसके बाद गेंदबाज के उपचार में थोड़ी देरी हो गई।
गेंदबाज को उनकी हालत के अनुसार रिहैब प्रक्रिया भी नहीं मिली जिसके चलते मेडिकल चीफ की खामियां बाहर आई और उनकी आलोचना होने लगी। जिसके बाद तीन सदस्यीय पैनल बनाकर इस मामले की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि डॉ. सोहेल सलीम गेंदबाज की सर्जरी की सिफारिश की थी जो उनका जल्दबाजी भरा फैसला था। क्योंकि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार फिलहाल गेंदबाज की सर्जरी की कोई जरुरत नहीं थी।
पीसीबी ने बयान जारी कर इस्तीफे की घोषणा की
पीसीबी की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी करके डॉ. सोहेल सलीम के इस्तीफे की घोषणा की गई। साल 2021 में सोहेल ने अपना पद छोड़ दिया था। जिसके बाद साल 2023 में उनको वापस बुलाया गया था। अब उनके दूसरे कार्यकाल का अंत हो चुका है। दरअसल गेंदबाज इहसानुल्लाह अप्रैल 2023 में चोटिल हो गया था। इस एक साल के अंदर पीसीबी के पास गेंदबाज की चोट को लेकर बेहद कम जानकारी थी।
जिसके बाद इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर मुल्तान सुल्तांस के मालिक अली तारीन ने उठाया था और कहा था कि गेंदबाज इहसानुल्लाह के ठीक होने के दौरान का खर्चा पाकिस्तान क्रिकेट ने नही बल्कि मुल्तान सुल्तांस ने उठाया था। तबसे से ये मुद्दा गरमाया हुआ था, जिसपर पीसीबी ने संज्ञान लिया।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिंकू से मिले कप्तान रोहित शर्मा, क्या अभी है बल्लेबाज के लिए चांस?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कितनी दमदार है टीम इंडिया की गेंदबाजी, कौन होगा बुमराह का जोड़ीदार?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘टीम से बाहर होने के बाद श्रेय्यर…’ अय्यर की मानसिक स्थिति पर कोच का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
29 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines