T20 World Cup 2024 PAK vs USA: पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ करारी हार मिली। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच खेला गया आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 11वां मुकाबला ड्रॉ हो गया था, बाद में सुपर ओवर के जरिए मैच का नतीजा निकल पाया। इस सुपर ओवर में पाकिस्तान का सबसे बड़ा हीरो ही हार का विलेन बन गया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सुपर ओवर में 18 रन दे दिए, इस दौरान उन्होंने 7 रन सिर्फ एक्स्ट्रा दे दिए। ऐसे में पाकिस्तान की हार के बाद मोहम्मद आमिर की खूब आलोचना हो रही है। लेकिन इस कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अजय जडेजा मोहम्मद आमिर के बचाव में आ गए हैं।
ये भी पढ़ें:- ‘पाजी आराम से…’ USA की जीत पर गदगद हुए सूर्यकुमार, सौरभ को अनोखे अंदाज में दी बधाई
आमिर को लेकर क्या बोले जडेजा
बता दें कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच खेला जा रहा मुकाबला टाई हो गया था। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से सुपर ओवर में गेंदबाजी करने के लिए मोहम्मद आमिर आए थे। आमिर ने इस ओवर में कुल 18 रन लुटाए। आमिर ने इस ओवर में 7 रन सिर्फ एक्स्ट्रा दिए। आमिर की इस खराब गेंदबाजी के कारण अमेरिका ने सुपर ओवर में 18 रन बना दिया और पाकिस्तान को जीत के लिए 19 रनों का लक्ष्य मिला। ऐसे में पाकिस्तान की हार के बाद आमिर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब अजय जडेजा आमिर के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि मोहम्मद आमिर संन्यास ले चुका था, पूरे 4 साल के बाद पाकिस्तान के लिए वापसी कर रहा है, इस परिस्थिति में उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई, फिर भी उनसे इतनी अधिक उम्मीद की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- USA vs PAK: मौत के मुंह से बचे…ट्रेंडसेटर बने, कौन हैं भारतीय मूल के गेम चेंजर नीतीश कुमार?
पाकिस्तान टीम को लपेटे में लिया खिलाड़ी
जडेजा ने आगे कहा कि अश्विन के साथ भी आईसीसी टी20 विश्व कप 2020 में यही किया गया था। स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद अश्विन को पूरे 4 साल बाद टीम में वापस लाया गया था। अब अगर कोई खिलाड़ी 4 साल बाद टीम में वापसी कर रहा है, तो उसे जरूरत से अधिक जिम्मेदारी नहीं सौंपनी चाहिए, क्योंकि वह प्रैक्टिस में नहीं होता है। आमिर भी एक इंसान ही है। आप ये सोचो कि ओवर थ्रो के कारण कितने रन लुटाए गए, फिर इसके लिए सिर्फ मोहम्मद आमिर को क्यों दोषी बनाया जा रहा है। मानता हूं कि आमिर पर भी काफी प्रेशर होगा, लेकिन असल में कहां दिक्कत आई, यह कोई नहीं देख रहा है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
40 mins agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
2 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
3 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines