T20 World Cup 2024 Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप 2024 में अब सफर खत्म हो चुका है। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाक टीम इस बार सुपर-8 में भी अपनी जगह नहीं बना पाई। पाकिस्तान ने 4 लीग मैचों में से महज 2 में ही जीत हासिल की थी। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में ही पाकिस्तान को मेजबान यूएसए जैसी अपने से कमजोर टीम से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस पूरे विश्व कप में अभी तक बाबर आजम की भी काफी आलोचना देखने को मिली है।
बाबर का प्रदर्शन भी इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा है। अपने आखिरी लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफी अपनी दूसरी जीत हासिल की। वहीं अब सोशल मीडिया पर कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें बाबर हार का ठीकरा फोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाबर के इस वीडियो पर फैंस भी अपनी भड़ास निराल रहे हैं।
‘मैं हर खिलाड़ी के लिए खेल नहीं सकता’
टी20 विश्व कप 2024 से पहले बाबर आजम को एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बना दिया गया था। लेकिन एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट में पाक टीम बाबर की कप्तानी मे बुरी तरफ से फ्लॉप हो गई। वहीं अब सोशल मीडिया पर बाबर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बाबर कह रहे हैं कि मैं एक कप्तान के तौर पर हर खिलाड़ी के लिए नहीं खेल सकता हूं। खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और हम एक टीम के तौर पर हार गए।
ये भी पढ़ें:- क्या BCCI ने मान ली गंभीर की 5 शर्तें? अब टीम से इन 4 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
वहीं अब बाबर के इस वीडियो पर फैंस भी अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कल और आज के मैच को देखें तो इमाद ने जिम्मेदारी ली, जबकि बाबर ने हमेशा की तरह वही काम करते हुए सभी खिलाड़ियों पर ठीकरा फोड़ा। यह आदमी अपने व्यक्तिगत आंकड़ों के लिए खेलता है, बस इतना ही। इसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि टीम जीतती है या हारती है..
पाक टीम को आखिरी मैच में मिली दूसरी जीत
टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान का 16 जून को आखिरी मुकाबला आयरलैंड के साथ हुआ। इस मैच को पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीत लिया था। इस मैच में एक बार फिर से पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया। इस पूरे सीजन पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। टूर्नामेंट में पाक ने महज 2 मैच जीते और दोनों मैचों में बाबर सेना को गेंदबाजों के दम पर जीत मिली है। अब पाकिस्तान की टीन विश्व कप से बाहर हो चुकी है।
ये भी पढ़ें:- Father’s Day: बेटे को याद कर भावुक हुए शिखर धवन, नहीं हो रहा कोई संपर्क; शेयर किया इमोशनल पोस्ट
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: शाहीन अफरीदी ने मचाया धमाल, बने टी20I में ये कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज
संबंधित खबरें
एक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
34 mins agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
11 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines