T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप में एक के बाद एक कई उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को ग्रुप-सी की टीम अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रनों से करारी मात दी। इस हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आ गई है। कीवी टीम के पास शून्य अंक और -4.200 की नेट रन रेट हो गई है। अब उस पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा गया है।
तीनों मुकाबले जीतने होंगे
हालांकि न्यूजीलैंड की टीम ने अभी तक एक ही मैच हारा है। ऐसे में उसके पास 3 मैच और बचे हैं, लेकिन सुपर-8 में जाने के लिए टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। खासकर ग्रुप-सी में अफगानिस्तान, वेस्ट इंडीज और खुद न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों के बीच कांटे का मुकाबला है। अब अगर न्यूजीलैंड को सुपर-8 में क्वालीफाई करना है तो पापुआ न्यू गिनी, युगांडा और वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबले जीतने होंगे। इसके बाद कीवी टीम अधिकतम 6 अंकों तक पहुंच सकती है। अगर न्यूजीलैंड को एक और मुकाबले में हार मिलती है तो वह वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकती है।
तीन मुकाबले जीतकर भी फंसेगा पेच
लेकिन इसके बावजूद उसकी मुश्किलें कम नहीं होंगी। पॉइंट्स टेबल में उसे नेट रन रेट से चुनौती मिल सकती है। वेस्ट इंडीज उसे चुनौती दे सकती है। वेस्ट इंडीज पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ एक मैच जीतकर 2 अंक और +0.411 की नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। विंडीज के तीन मुकाबले युगांडा, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ हैं। विंडीज को इन तीन में से दो मैचों में भी जीत मिलती है तो वह 6 अंक तक पहुंच सकती है। ऐसे में न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: क्या टीम इंडिया से हुई भूल? जिस विस्फोटक को स्क्वाड में नहीं मिली जगह…उसने 26 गेंदों में शतक लगाया
अफगानिस्तान का क्वालीफाई करना लगभग तय
वहीं अफगानिस्तान की बात करें तो वह 2 मैच जीतकर 4 अंक और +5.225 की नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। उसके दो मुकाबले पापुआ न्यू गिनी और वेस्ट इंडीज के साथ हैं। अगर बड़ा उलटफेर न हुआ तो अफगान टीम पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ आसानी से जीतकर 6 पॉइंट हासिल कर सकती है। फिर उसे यदि वेस्ट इंडीज के खिलाफ हार भी मिलती है तो 6 पॉइंट ही हासिल कर पाएगी। ऐसे में सुपर-8 की रेस काफी रोचक हो गई है। हो सकता है कि तीन टीमों के बीच 6-6 अंकों पर मुकाबला टाई हो जाए।
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11, जगह 1; खिलाड़ी 2
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अफगानिस्तान की फॉर्म ने बढ़ाई भारत की टेंशन, इस दिन हो सकता है IND vs AFG
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
21 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
53 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines