T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप की मेजबानी इस बार यूएसए और वेस्टइंडीज मिलकर कर रहे हैं। अमेरिका में पहली बार टी20 विश्व कप का आयोजन हो रहा है। जिसको लेकर न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी बनाया गया। जो विश्व कप की शुरुआत से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसकी वजह है नासाउ की ड्रोप इन पिच। अभी तक इस मैदान पर जितने भी मैच खेले गए हैं वो सब लो स्कोरिंग ही रहे हैं। इस मैदान को महज 106 दिनों में ही तैयार कर दिया गया था। इसको लेकर भी काफी चर्चाएं हुई थी। वहीं अब इस स्टेडियम को तोड़ने का काम शुरू हो चुका है। 12 जून को इस मैदान पर भारत और यूएसए के बीच आखिरी मुकाबला खेला गया था।
6 सप्ताह में ध्वस्त हो जाएगा स्टेडियम
नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को बनाने में 106 दिनों का समय लगा था। जिसको अब 6 सप्ताह में ध्वस्त कर दिया जाएगा। क्रिकबज की रिपोर्ट से अनुसार इस स्टेडियम को भारत और यूएसए के मैच के बाद तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। इस स्टेडियम की पिचों को लेकर आईसीसी के अधिकारियों ने कहा कि यदि नासाउ काउंटी के अधिकारी इनको रखना चाहते हैं तो वे ऐसा कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर इन पिचों को वापस भेज दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘सुपर-8, सेमीफाइनल और उम्मीद…’ विराट की खराब फॉर्म पर पूर्व दिग्गज का रिएक्शन
भविष्य में अंबानी बना सकते हैं नया स्टेडियम
इस स्टेडियम पर पहले मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के मैचों को खेलने की योजना बनाई गई थी। लेकिन इसको लेकर एमएलसी अधिकारी ज्यादा उत्साहित नहीं थे। मुंबई इंडियंस की टीम का एमएलसी बेस न्यू यॉर्क में है। अब उम्मीद है कि अंबानी भविष्य में नया स्टेडियम बनाएंगे।
चर्चाओं में रही नासाउ की पिचें
जबसे विश्व कप शुरू हुआ है तबसे नासाउ क्रिकेट स्टेडियम की पिचें चर्चा में हैं। इस पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 108 रनों का ही रहा है। बीते दिन यूएसए द्वारा दिए गए 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में टीम इंडिया के भी पसीने छूट गए थे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वेस्टइंडीज की जीत से बदली प्वाइंट्स टेबल, क्या न्यूजीलैंड हो गई बाहर?
ये भी पढ़ें:- IND Vs USA: सौरभ नेत्रवलकर ने रचा इतिहास, ICC टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
3 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
56 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines