T20 World Cup 2024 IND vs IRE Pitch Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप-2024 का चौथा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच सोमवार को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया। मैच के बाद न्यूयॉर्क के इस पिच पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है, यही कारण है कि श्रीलंका इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में महज 77 रन का स्कोर बना पाया। आपको बता दें कि इस पिच पर भारतीय टीम को भी 3 मुकाबले खेलने हैं। चलिए आपको बताते हैं कैसा है इस पिच का मिजाज।
ये भी पढ़ें:- T20 WC में श्रीलंका के साथ हो रहा भेदभाव? दिग्गज खिलाड़ी ने ICC पर लगाया बड़ा आरोप!
इस पिच पर भारत के ये 3 मुकाबले
श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसा लगा कि यह हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है, लेकिन श्रीलंका की टीम 77 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद जब साउथ अफ्रीका इस स्कोर को चेज करने उतरी, तो एक पल के लिए लगा कि अफ्रीका के लिए यह लक्ष्य आसान होगा, लेकिन अफ्रीका को इस आसान लक्ष्य चेज करने में 16.4 ओवर लग गए। ऐसे में इस पिच ने भारतीय खिलाड़ियों की भी टेंशन बढ़ा दी है। यह पिच टीम इंडिया के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत को इस पिच पर कुल 3 मुकाबले खेलने हैं। भारत इस विश्व कप का पहला, दूसरा और तीसरा, तीनों मैच इसी पिच पर खेलने वाला है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच भी इसी पिच पर होना है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पूर्व दिग्गज ने चुनी टीम इंडिया की Playing 11, इन खिलाड़ियों का काट दिया पत्ता
कैसी है यह पिच
बता दें कि नासाऊ काउंटी की यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। भारत ने जब इस मैदान पर अपना वॉर्मअप मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, इस मैच में भी टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट झटके थे, जबकि स्पिनरों के नाम सिर्फ एक विकेट रहा था। इसके अलावा इस पिच पर आखिरी मुकाबला श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया, इस मैच में भी साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट झटके हैं, जबकि स्पिनर के नाम सिर्फ 2 विकेट रहे हैं। इससे साफ है कि यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो रही है। 5 जून को जब भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा, उम्मीद है कि इस मैच में भी रोहित शर्मा अतिरिक्त तेज गेंदबाजों के साथ खेलने उतर सकते हैं।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines