T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर अब सभी टीमें अपने-अपने फाइनल स्क्वाड को लेकर रणनीति तैयार कर रही है। विश्व कप 2023 की नाकामी के बाद पाकिस्तान की टीम का ध्यान अब आगामी टी20 विश्व कप 2024 पर है। टी20 विश्व कप को लेकर पाकिस्तान टीम में दो दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है। दरअसल ये दोनों ही खिलाड़ी पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे लेकिन अब टी20 विश्व कप से पहले दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना-अपना संन्यास वापस ले लिया है।
बीते दिन ऑलराउंडर इमाद वसीम ने संन्यास वापस ले लिया था। जिसके बाद अब एक और खिलाड़ी ने अपना संन्यास वापस लेकर टी20 विश्व कप 2024 के लिए पाक टीम में अपनी उपलब्धता के संकेत दे दिए हैं।
इमाद के बाद इस खिलाड़ी का संन्यास पर यूटर्न
पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में इमाद वसीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल में भी कमाल का प्रदर्शन करके इमाद ने अपनी टीम इस्लामाबाद यूनाइडेट को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद पाक टी20 टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी ने इमाद वसीम को संन्यास वापस लेने की बात कही थी। जिसके बाद इमाद ने संन्यास वापस ले लिया।
वहीं अब पाक टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी अपना संन्यास वापस ले लिया है। जिसके बाद अब मोहम्मद आमिर भी टी20 विश्व कप 2024 के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं। आमिर के संन्यास वापस लेने के बाद फैंस के चेहरे भी खिल उठे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें, मोहम्मद आमिर पर फिक्सिंग का आरोप भी लगा था जिसके बाद उनके करियर पर संकट के मंडराने लगे थे। साल 2021 में मोहम्मद आमिर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। वहीं हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में आमिर का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। आमिर ने 9 मैचों में 10 विके हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- GT vs MI: मुंबई ने जीता टॉस, गुजरात की ओर से 3 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू; देखें प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मैच से पहले ही शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल, टीम के ही खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा दावा
ये भी पढ़ें:- RCB vs PBKS: बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है बेंगलुरु का स्टेडियम, जानिए पिच और मौसम का अपडेट
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
19 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
39 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines