T20 World Cup 2024: वनडे विश्व कप 2023 की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया ने अब टी20 विश्व कप 2024 के हुंकार भर दी है। इस बार टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतर सकती है। ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस टी20 विश्व कप 2024 में किसी दूसरे खिलाड़ी की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे। हाल ही ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड में जाकर कीवी टीम को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया है।
कोच ने इस खिलाड़ी की तरफ किया इशारा
ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का मानना है कि टी20 विश्व कप 2024 में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर सकते हैं। जबसे एरोन फिंच ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है तबसे मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम के अंतरिम कप्तान थे। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने टी20 क्रिकेट में कप्तानी को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। पैट कमिंस न्यूजीलैंड को दौरे पर मार्श की कप्तानी में टी20 सीरीज खेले थे। इस दौरान पैट कमिंस ने बताया था कि उनको टी20 क्रिकेट में बिना कप्तानी के बोझ के खेलने में मजा आया है।
मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने जीती सभी सीरीज
बता दें, अभी तक मिचेल मार्श ने जितनी भी टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कप्तानी की है उन सब सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल की है। पिछले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मिचेल मार्श ने साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज खेली है और इन सभी सीरीज में कंगारू टीम ने जीत का स्वाद चखा है।
साल 2021 टी20 विश्व कप में मिचेल मार्श को टीम में शामिल किया गया था इस टूर्नामेंट में मार्श का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस बाद से मिचेल मार्श पर टीम ने काफी ज्यादा भरोसा जताना शुरू किया और मार्श क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह पक्की की।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई इंडियंस की बढ़ी मुश्किलें, बाहर होगा स्टार खिलाड़ी!
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: इन विस्फोटक खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया, देखें वर्ल्ड कप की संभावित प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: स्क्वाड में टीम इंडिया के 12 खिलाड़ी पक्के! 3 के नाम IPL 2024 के बाद होंगे कंफर्म
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
18 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
55 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines