T20 World Cup 2024 Live Streaming Details: आईपीएल के बाद एक बार फिर टी-20 क्रिकेट के रोमांच के लिए फैंस तैयार हैं। अमेरिका और वेस्ट इंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है। 2 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप से पहले कई टीमें वार्मअप मैच खेलेंगी। टीम इंडिया का वार्मअप मैच एक ही होगा। भारतीय टीम 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मुकाबला खेलेगी। इसके बाद विश्व का रोमांच शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं कि भारतीय टीम का शेड्यूल क्या है और विश्व कप के मुकाबलों को फ्री में कहां देखा जा सकेगा?
हॉटस्टार पर फ्री में देखे जा सकेंगे मुकाबले
विश्व कप के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मोबाइल एप पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा टीवी पर इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकेगा। टीम इंडिया का बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मुकाबला 1 जून को रात 8 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम का इकलौता वार्मअप मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी में नवनिर्मित मॉड्यूलर स्टेडियम में होगा।
इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलेगी। ये मुकाबला 5 जून को रात 8 बजे से होगा। टीम इंडिया को ग्रुप A में रखा गया है। जिसमें कनाडा, आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका शामिल हैं।
कब होगा भारत-पाकिस्तान मैच?
भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 9 जून को होगा। इसके बाद यूएसए के खिलाफ 12 जून और 15 जून को कनाडा के खिलाफ मैच होगा। ग्रुप की सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेलेंगी। वर्ल्ड कप के लिए इंडिया के कई खिलाड़ी पहले ही अमेरिका पहुंच चुके हैं। जबकि कुछ खिलाड़ी बाद में रवाना होंगे।
खेले जाएंगे 16 वार्मअप मैच
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के तहत 27 मई से कुल 16 अभ्यास मैच खेले जाएंगे। ज्यादातर टीमें मुख्य प्रतियोगिता से पहले दो अभ्यास मैच खेलेंगी। न्यूजीलैंड ने वार्मअप मैचों को स्किप करने का फैसला लिया है। वहीं इंग्लैंड और पाकिस्तान अभ्यास मैचों को छोड़कर सीधे टूर्नामेंट में जाएंगे। दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने इंट्रा-स्क्वाड मैच खेलने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 की खोज हैं ये 5 खिलाड़ी, T-20 सीरीज में मिल सकती है जगह
ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह की जुबां पर आया वर्ल्ड कप का नाम, इंटरव्यू में बताई दिल की बात
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा और सूर्यकुमार…दोनों को किया बाहर, विराट को सौंपी कप्तानी, पूर्व दिग्गज ने चुनी अनोखी प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines