Jos Buttler Blessed With Baby Boy: टी-20 वर्ल्ड कप के आधे से ज्यादा मुकाबले हो चुके हैं। इसके बाद सुपर-8 की तस्वीर भी लगभग साफ होने लगी है, लेकिन खास बात यह है कि वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने अभी तक क्वालीफाई नहीं किया है। इंग्लैंड टीम की किस्मत ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी है। इस बीच स्टार खिलाड़ी जोस बटलर को गुड न्यूज मिल गई है। वह तीसरे बच्चे के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है।
जोस बटलर ने शेयर की गुड न्यूज
जोस बटलर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये गुड न्यूज शेयर की है। बटलर ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर प्रेग्नेंट वाइफ का वीडियो और बच्चे की खूबसूरत तस्वीर शेयर की। बच्चे का नाम उन्होंने चार्ली रखा है। बटलर के परिवार में ये तीसरा बच्चा है। उनके पहले से ही दो बेटियां हैं। इससे पहले जोस बटलर अप्रैल 2019 में पहले बच्चे के पिता बने थे। उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम जॉर्जिया रोज है। इसके बाद सितंबर 2021 में उन्होंने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। दूसरी बेटी का नाम उन्होंने मार्गोट रखा। अब तीसरे बच्चे के आने से उनके घर में खुशियां छा गई हैं। आपको बता दें कि बटलर ने हाल ही में ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हिस्सा लिया था। उन्होंने इस मैच में नाबाद 24 रन बनाए थे।
तीसरे स्थान पर है इंग्लैंड की टीम
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में तीन मैचों बाद 3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उसे क्वालीफाई करने के लिए नामीबिया के खिलाफ अगला मुकाबला जीतना होगा। वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड के खिलाफ जीतती है तो इंग्लैंड सुपर-8 में जगह बना सकती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हारने पर वह वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: USA vs IRE: पाकिस्तान के खिलाफ कुदरत का निजाम, एक झटके में 3 टीमों का काम तमाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: Who…कहने के बाद शाकिब अल हसन ने वीरेंद्र सहवाग पर और क्या कहा? जानें पूरी सच्चाई
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है बांग्लादेश, बन रहा ये समीकरण
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: आज का मैच तय करेगा पाकिस्तान की तकदीर, USA इतिहास रचने को तैयार
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines