T20 World Cup 2024 Ind vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी कहर बरपाती गेंदबाजी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को चारों खाने चित करने वाले भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इनदिनों नेशनल हीरो बने हुए हैं। जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ हारी हुई बाजी भारतीय टीम की ओर पलटकर भारत को शानदार जीत दिलाई। बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में कुल 14 रन दिए और 3 बड़े विकेट लेकर पाकिस्तानी टीम को धूल चटा दी। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने बुमराह की 24 गेंदों में से 15 गेंदें डॉट खेलीं। पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का विकेट लेकर मैच को भारत की ओर पलटने वाले इस गेंदबाज ने अब बताया है कि वह एक बड़ी उलझन से निकलकर बाहर आए हैं। साथ ही जसप्रीत बुमराह ने ये भी बताया कि वो अपनी टीवी कब बंद कर देते हैं। आइए जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान से जीतने के बाद अपने बारे में क्या-क्या बताया है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ’10 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं, उन्हें नहीं सिखा सकता’…’, इन 3 बल्लेबाजों पर फूटा पूर्व दिग्गज का गुस्सा
ऐसा होता है तो बंद कर देता हूं टीवी
जसप्रीत बुमराह ने कहा कि उन्हें बचपन से ही गेंदबाजी पसंद रही है। जब गेंदबाज अच्छा करते हैं तो उन्हें अंदर से खुशी होती है। गेंद और बल्ले के बीच लड़ाई होती है तो मैच देखने का अलग ही आनंद आता है। अगर पिच बल्लेबाजों के मुफीद रहे और बल्लेबाज खूब स्कोर कर रहे हों तो उन्हें ये पसंद नहीं आता है। अक्सर ऐसा होता है कि जब बल्लेबाज खूब रन बना रहे हों तो वो अपनी टीवी बंद कर देते हैं। गेंदबाज जब अच्छा प्रदर्शन करते हैं और उन्हें सराहना मिलती है तो बहुत खुशी होती है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: विश्व कप में दोबारा भी भिड़ सकती हैं भारत-पाकिस्तान की टीमें? इस तरह बन रहा समीकरण
बल्लेबाजों को पसंद करते हैं दर्शक
जसप्रीत बुमराह ने कहा कि वो जानते हैं कि भारतीय दर्शक बल्लेबाजों को पसंद करते हैं। लेकिन भारत-पाकिस्तान के मैच के बाद जिस तरह से भारतीय टीम के फैन्स ने गेंदबाजों की तारीफ की है, वह सराहनीय है। ये भी अच्छी बात है कि नए खिलाड़ी अब बल्लेबाजी की जगह गेंदबाजी पर भी अच्छा काम कर रहे हैं।
इस उलझन का शिकार थे जसप्रीत बुमराह
बुमराह ने बताया कि उन्हें एक बात की खुशी है कि वो आईपीएल की उलझन लेकर वर्ल्ड कप में नहीं आए हैं। आईपीएल में आमतौर पर पिच बैटिंग फ्रेंडली बनाई जाती है। इसलिए वहां गेंदबाजों की जमकर धुनाई होती है। आईपीएल के प्रदर्शन का बोझ लेकर वर्ल्ड कप में परफॉर्म करना मुश्किल होता। हमें खुशी है कि हमारी टीम एक होकर अपना बेस्ट प्रदर्शन कर रही है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारत की जीत के साथ हार की दुआ! एक झटके में खत्म हो जाएगा पाकिस्तान का सफर
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: स्कॉटलैंड ने बढ़ाई चैंपियन इंग्लैंड की टेंशन, विश्व कप में एक और बड़ा उलटफेर!
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: क्या सिराज ने जानबूझकर मारी थी रिजवान को गेंद? Viral हो रहा वीडियो
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: बुमराह…हार्दिक नहीं बल्कि टीम इंडिया के लिए ये खिलाड़ी साबित हुआ ‘X फैक्टर’
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
21 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
28 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines