Former Cricketer Rise Question On Selection Process Of Team India: आईसीसी टी20 विश्व 2024 के लिए भारतीय टीम के ऐलान से पहले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी काफी सुर्खियों में आ गए हैं। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम के सेलेक्शन प्रोसेस पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व दिग्गज ने कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए या फिर टीम इंडिया के लिए जिस आधार पर टीम में खिलाड़ियों का चयन किया जाता है, यह सरासर गलत है। बीसीसीआई को इस प्रक्रिया में बदलाव करने की जरूरत है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये पूर्व दिग्गज और उन्होंने क्या कहा है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न अय्यर…न हर्षित, शाहरुख खान ने इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की उठाई मांग
‘कई खिलाड़ियों की एंट्री पर फंसाई पेंच’
बीसीसीआई के सेलेक्शन प्रोसेस पर भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान ने सवाल खड़े किए हैं। इससे वह काफी सुर्खियों में आ गए हैं। आज या फिर कल बीसीसीआई भारतीय टीम का स्क्वाड जारी करने वाला है, लेकिन इससे ठीक पहले इरफान पठान ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने बीसीसीआई के सेलेक्शन प्रोसेस पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व दिग्गज ने कहा कि खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल करने के लिए पहले उन्हें रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, अंडर 19 टीम में खिलाना चाहिए, तब उन्हें भारतीय टीम के लिए डेब्यू कराना चाहिए। लेकिन अभी जो देखा जा रहा है, डोमेस्टिक क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम का चयन नहीं हो रहा है, बल्कि आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पूर्व BCCI अध्यक्ष ने स्पिनर पर खत्म किया सस्पेंस, बताया कौन खेल सकता है विश्व कप
‘टेंशन में आए कई युवा खिलाड़ी’
पूर्व दिग्गज इरफान पठान ने कहा कि अब अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल खेल ले और यहां अच्छा प्रदर्शन कर दे तो भारतीय टीम में खिलाड़ी की एंट्री हो जाती है। उन्होंने अंडर 19 टीम के लिए खेला या फिर नहीं, कोई डोमेस्टिक क्रिकेट खेला या फिर नहीं, यह नहीं देखा जाता है, जो कि सरासर गलत है। बता दें कि अगर बीसीसीआई पूर्व दिग्गज की सलाह पर अमल करता है, तो कई युवा खिलाड़ियों की भारतीय टीम में एंट्री पर रोक लग सकती है। भारत के कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को भारतीय टीम में एंट्री मिल सकती है। इस बीच इरफान पठान के बयान ने इन खिलाड़ियों की चिंता बढ़ा दी है।
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
29 mins agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
41 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
44 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines