T20 World Cup 2024 में शानदार प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले और भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ICC की ओर से एक खास सम्मान दिया गया है। आईसीसी ने जसप्रीत बुमराह को जून महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। जसप्रीत बुमराह ने ये अवॉर्ड भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को पछाड़ कर हासिल किया है। जसप्रीत बुमराह के साथ रोहित शर्मा और रहमानुल्लाह गुरबाज इस अवॉर्ड के नामित किए गए थे लेकिन जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक वोट प्राप्त करके ये अवॉर्ड अपने नाम किया है।
कैसा था जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भारत ने जीता तो इसमें सबसे बड़ी भूमिका टीम के मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की रही। जसप्रीत बुमराह इस पूरे टूर्नामेंट में तब विकेट हासिल कर रहे थे जब टीम को विकेट की सबसे ज्यादा जरूरत होती थी। बुमराह ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारे हुए मैच में टीम को वापसी दिलाई थी। पूरे टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह ने कुल 8 मैच खेले थे, जिसमें 4.17 की इकॉनमी से उन्होंने 15 विकेट हासिल किया था। जसप्रीत बुमराह को इसी प्रदर्शन के चलते टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था।
ये भी पढ़ें:- Video: गौतम गंभीर बने कोच, तो इन 5 खिलाड़ियों की वनडे टीम में हो सकती है एंट्री
रोहित गुरबाज को दी बधाई
इस अवार्ड को जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह ने कहा कि ‘मुझे जून के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर बहुत खुशी है। यूएसए और वेस्टइंडीज में बिताए कुछ यादगार हफ्तों के बाद ये मेरे लिए विशेष सम्मान की बात है। एक टीम के तौर पर हमारे पास जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ है और मुझे इस व्यक्तिगत सम्मान मिला इसपर बहुत खुशी हो रही है। टूर्नामेंट में हमने जो अच्छा प्रदर्शन किया और अंत में ट्रॉफी उठाई वो अविश्वसनीय रूप से विशेष है। मैं इन यादों को हमेशा याद रखूंगा। मैं अपने कप्तान रोहित शर्मा और रहमानुल्लाह गुरबाज को जून महीने में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देना चाहता हूं। अंत में, मैं अपने परिवार, अपने सभी साथियों और कोचों के साथ-साथ उन प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे लिए वोट किया।’
ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर और श्रीलंका दौरे को लेकर BCCI करने वाली है बड़ा ऐलान, फैंस को है बेसब्री से इंतजार
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली के रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR, जानें क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines