Live Updates
टीम इंडिया ने यूएसए को 7 विकेट से हराया
India vs USA: टीम इंडिया ने यूएसए को 7 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
जीत की दहलीज तक पहुंची टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव ने अपना जलवा दिखा दिया है। सूर्या ने टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया है।
10 ओवर बाद भारत का स्कोर 47 रन
10 ओवर बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 47 रन हो चुका है। टीम इंडिया को 60 गेंदों में 64 रन की जरूरत है।
ऋषभ पंत लौटे पवेलियन
टीम इंडिया को तीसरा झटका लग गया है। ऋषभ पंत 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है। आठ ओवर में स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 39 रन हो चुका है।
विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
विराट कोहली के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 3 रन बनाए। टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है।
विराट कोहली ने किया निराश
विराट कोहली ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे। कोहली को सौरभ नेत्रवलकर ने आउट किया। कोहली स्लिप में कैच पकड़े गए।
यूएसए ने टीम इंडिया को दिया 111 रन का टार्गेट
यूएसए ने टीम इंडिया को 111 रन का टार्गेट दिया है। यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी।
अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में चटकाए 4 विकेट
अर्शदीप सिंह ने बेहद घातक गेंदबाजी की है। उन्होंने 4 ओवर में महज 9 रन दिए और 4 विकेट चटकाए।
अर्शदीप सिंह का कहर
अर्शदीप सिंह ने एक बार फिर कहर बरपा दिया है। यूएसए को सातवां झटका लग गया है। हरमीत सिंह 10 रन बनाकर आउट हुए।
यूएसए को छठा झटका
यूएसए को छठा झटका लग चुका है। कोरी एंडरसन लौटे 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
USA की टीम का पांचवां विकेट आउट
USA टीम का पांचवां विकेट आउट हो चुका है। नीतीश कुमार 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। यूएसए का स्कोर 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 85 रन हो चुका है।
USA को लगा चौथा झटका
USA को चौथा झटका लग चुका है। यूएसए का चौथा विकेट स्टीवन टेलर के रूप में गिरा। टेलर को अक्षर पटेल ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। टेलर ने 30 गेंदों में 24 रन बनाए।
USA ने 10 ओवर में बनाए 42 रन
USA ने 10 ओवर में 42 रन बना लिए हैं। उसके तीन विकेट पवेलियन लौट चुके हैं।
USA को लगा तीसरा झटका
USA को तीसरा झटका लग गया है। आठवें ओवर में कप्तान आरोन जोन्स 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा। मोहम्मद सिराज ने उनका कैच पकड़ा। जोन्स के आउट होने के बाद यूएसए का स्कोर 7.2 ओवर में 25/3 हो गया है।
पावरप्ले में यूएसए बैकफुट पर
पावरप्ले में यूएसए की टीम बैकफुट पर रही। उसने पहले ओवर में दो बड़े झटके लगने के बाद 6 ओवर में 18 रन बनाए।
यूएसए को लगा दूसरा झटका
अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में यूएसए को दूसरा झटका दे दिया है। उन्होंने आखिरी गेंद पर एंड्रीस गौस को 2 रन पर पवेलियन भेजा। गौस का कैच हार्दिक पांड्या ने पकड़ा।
अर्शदीप ने पहली ही बॉल पर चटकाया विकेट
अर्शदीप सिंह ने धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने पहली ही बॉल पर विकेट चटका दिया है। अर्शदीप ने शयन जहांगीर को डक पर LBW कर पवेलियन भेजा।
यूएसए की प्लेइंग XI
1 स्टीवन टेलर, 2 शायन जहांगीर, 3 एंड्रीज गौस, 4 नितीश कुमार, 5 आरोन जोन्स (कप्तान), 6 कोरी एंडरसन, 7 हरमीत सिंह, 8 शैडली वैन शल्कविक, 9 जसदीप सिंह, 10 सौरभ नेत्रवलकर, 11 अली खान
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 विराट कोहली, 3 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 4 सूर्यकुमार यादव, 5 शिवम दुबे, 6 हार्दिक पांड्या, 7 रवींद्र जडेजा, 8 अक्षर पटेल, 9 जसप्रीत बुमराह, 10 मोहम्मद सिराज, 11 अर्शदीप सिंह
पिच काफी बेहतर: रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर कहा- पिछले दो मैचों में पिच काफी बेहतर रही है। आपको परिस्थितियों का आकलन जल्दी से आकलन करना होगा। हमने दो मैचों में जो अच्छा काम हमने किया है, उसे जारी रखना होगा। पिच अलग-अलग तरीकों से चुनौती दे सकती है।
यूएसए के कप्तान होंगे आरोन जोन्स
इस मैच में यूएसए के कप्तान आरोन जोन्स होंगे। मोनांक पटेल नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में यूएसए ने एक बदलाव किया है।
टीम इंडिया ने कोई बदलाव नहीं किया
टीम इंडिया ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम वैसी ही है, जैसी पाकिस्तान के खिलाफ उतरी थी।
टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
टीम इंडिया ने जीता टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
भारतीय समयानुसार 7:30 पर होगा टॉस
भारतीय समयानुसार टॉस शाम 7:30 बजे होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल तैयार हैं।
यूएसए में बल्लेबाजी से फायदा
यूएसए में बल्लेबाजी से टीमों को फायदा मिला है क्योंकि लो स्कोरिंग मैचों को डिफेंड किया गया है। ऐसे में टॉस जीतना महत्वपूर्ण होगा।
क्या विराट कोहली करेंगे ओपनिंग?
इस मैच में ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली किस स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वे ओपनिंग में फेल रहे थे।
जसप्रीत बुमराह पर नजरें
इस मैच में एक बार फिर जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन देखने लायक होगा। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 विराट कोहली, 3 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 4 सूर्यकुमार यादव, 5 शिवम दुबे, 6 हार्दिक पांड्या, 7 रवींद्र जड़ेजा, 8 अक्षर पटेल, 9 जसप्रीत बुमराह, 10 मोहम्मद सिराज, 11 अर्शदीप सिंह
यूएसए की संभावित प्लेइंग इलेवन
1 स्टीवन टेलर, 2 मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), 3 एंड्रीज गौस, 4 आरोन जोन्स, 5 नितीश कुमार, 6 कोरी एंडरसन, 7 हरमीत सिंह, 8 जसदीप सिंह, 9 नोस्टुश केनजिगे, 10 सौरभ नेत्रावलकर, 11 अली खान
कैसा है मौसम का मिजाज?
न्यूयॉर्क के मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार, इस मैच में बारिश पड़ने की संभावना है। ऐसे में इस मुकाबले पर खतरा मंडरा गया है।
India vs USA Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में बुधवार को भारत-अमेरिका की टीमें आमने-सामने रहीं। ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारतीय टीम को सुपर-8 का टिकट मिल गया है। टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही यूएसए को बैकफुट पर रखा। ऐसे में यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। जिसका पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 18.2 ओवर में 7 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया। सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 50 रन बनाए। टीम इंडिया ने 6 अंकों के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि भारतीय टीम का आखिरी मुकाबला कनाडा के साथ होना है। ये मैच 15 जून को खेला जाएगा, लेकिन इस मैच के नतीजे से सुपर-8 के क्वालीफिकेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
10 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines