T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 19वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अमेरिका के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। पाकिस्तान की स्थिति अंकतालिका में बेहद खराब है। अमेरिका ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को लीग मुकाबले में करारी मात दे दी थी। यह मैच टाई हो गया था, जिसके बाद सुपर ओवर में मैच का अंजाम निकला। इस एक हार ने पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी है। अब कल भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। ऐसे में सवाल है कि क्या भारत से हारने के बाद पाकिस्तान सुपर-8 की रेस से बाहर हो जाएगा। चलिए बताते हैं क्या कहता है सुपर 8 का समीकरण।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: दोबारा चोटिल हुए रोहित…विराट को पिच ने दिया झटका, BCCI ने लिया एक्शन
भारत से हार के बाद पाकिस्तान की स्थिति
पाकिस्तान और भारत दोनों ग्रुप ए में शामिल हैं। टीम इंडिया फिलहाल एक मैच खेलकर 2 प्वाइंट्स के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा पाकिस्तान अमेरिका से हारकर चौथे स्थान पर विराजमान है। भारत के खिलाफ मैच पाकिस्तान के लिए सुपर-8 में क्वालीफाई करने के दृष्टिकोण से काफी अहम मैच है। इस मैच में अगर पाकिस्तान की हार होती है, तो अंकतालिका इस बात पर निर्भर करेगा कि वह कितनी बुरी तरह हारता है। पाकिस्तान अगर एकतरफा मैच हारता है, तो वह अंकतालिका में सबसे आखिरी पायदान पर भी पहुंच सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान के सुपर-8 में क्वालीफाई करने के सपने को भी करारा झटका लगेगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: AFG की जीत से साफ हुआ सुपर-8 का समीकरण, इन 6 टीमों के नाम लगभग तय! 2 के लिए लड़ाई
क्या हार के बाद पाकिस्तान कर सकेगा क्वालीफाई
बता दें कि प्रत्येक ग्रुप से 2 टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेगी। अगर भारत पाकिस्तान को हरा देता है, तो टीम इंडिया का क्वालीफाई करना तो लगभग पक्का हो जाएगा, क्योंकि भारत का नेट रन रेट भी अच्छा है। दूसरी ओर पाकिस्तान के पास भारत के खिलाफ हार मिलने के बाद भी क्वालीफाई करने का मौका होगा। इसके लिए पाकिस्तान को अगले दोनों मैच अच्छे नेट रन रेट के साथ जीतने होंगे। भारत के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तान का एक मैच कनाडा से होगा, जबकि एक मैच आयरलैंड से होगा। अगर पाकिस्तान इन दोनों मैचों को अच्छे नेट रन रेट से जीत जाता है और अमेरिका भी अगला दोनों मैच हार जाता है, तो पाकिस्तान सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
14 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
36 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
54 mins agoLIVE: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, सस्ते में पवेलियन लौटे अभिषेक शर्मा
58 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines