T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून को भारत-पाकिस्तान का मैच होने जा रहा है। इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम में 34 हजार लोगों के बैठने की जगह है। माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में ये स्टेडियम पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ नजर आएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भारत-पाकिस्तान का मैच स्टेडियम में जाकर देखना हो तो कितना रुपया खर्चा करना होगा। आइये हम आपको बताते हैं कि टिकट पाने के लिए दर्शकों को कितनी जेब ढीली करनी होगी।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: साइकिल से भागे बाबर, SUV से आए विराट…भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मजेदार मीम वायरल
सबसे महंगा है टिकट
आईसीसी ने अपने ऑफीशियल वेबसाइट पर सभी मैचों की कीमत और उसकी बुकिंग करने का स्लॉट खोल रखा है। हर मैच की कीमत अलग-अलग रखी गई है। जैसे नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच का टिकट 60 डॉलर (करीब 5 हजार रुपये) से शुरू है। वहीं, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच के मुकाबले के लिए आईसीसी ने 45 डॉलर (3800 रुपये करीब) का न्यूनतम टिकट प्राइस रखा है। इसी तरह मैचों के आधार पर टिकट का बेस प्राइस तय किया गया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आईसीसी ने भारत-पाकिस्तान के मैच के लिए 300 डॉलर का बेस प्राइस तय किया है। यानी भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए सबसे सस्ता टिकट करीब 25 हजार रुपये का है। इससे सस्ता टिकट आईसीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11, जगह 1; खिलाड़ी 2
क्या है टिकट की कीमत
आईसीसी ने हर मैच के लिए स्टेडियम के स्थान के हिसाब से टिकट की कीमत तय की है। मौजूदा समय में भारत-पाकिस्तान के मैच के लिए सबसे सस्ता टिकट बाउंड्री क्लब का है जोकि 1500 डालर (1.25 लाख रुपये) का है। इसके बाद प्रीमियर क्लब लांज का टिकट है जिसकी कीमत 2500 डालर (2.08 लाख रुपये) है। स्टेडियम के कॉर्नर क्लब की कीमत 2750 डालर रखी है, जोकि 2.29 लाख रुपये के करीब है। इसके अलावा कबाना क्लब के टिकट हैं जिसकी कीमत 3000 डालर है। इसकी कीमत रुपये में 2.50 लाख के करीब है।
इस टिकट की कीमत सबसे ज्यादा
आईसीसी ने भारत-पाकिस्तान के मैच के लिए डायमंड क्लब की कीमत 10 हजार डालर रखी है, जो 8.35 लाख रुपये के करीब है। भारत-पाकिस्तान के मैच के लिए आईसीसी की ओर से ये सबसे महंगा टिकट है। इस टिकट का दाम जानकर सोशल मीडिया पर कई लोग दंग नजर आ रहे हैं। वहीं, कई इसका मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि इतनी कीमत में तो नई चमचमाती हुई कार आ जाएगी।
टिकटों की हो रही कालाबाजारी
भारत-पाकिस्तान का मैच हाईप्रोफाइल वाला है। ऐसे में दोनों टीमों के फैंस इस मैच को हर हाल में देखना चाहते हैं। अगर उन्हें टिकट नहीं भी मिलता है तो वो ब्लैक में टिकट हासिल करते हैं। ब्रोकर भी इस बात को खूब जानते हैं। इसलिए वह भी पहले से टिकट खरीदकर इसका ब्लैक सेल करते हैं। इस टिकट की कोई कीमत निर्धारित नहीं होती है। लेकिन कई फैंस इसे 50-70 लाख रूपये में भी हासिल करते हैं।
खचाखच भरा नजर आएगा स्टेडियम
भारत-पाकिस्तान के मैच के लिए अधिकतर टिकट बिक चुके हैं। आईसीसी की ऑफीशियल वेबसाइट पर अब कुछ ही सीट खाली नजर आ रही है। ऐसे में माना जा रहा है मैच शुरू होने से पहले तक सभी टिकट बिक जाएंगे। इस मैच में पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ नजर आएगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है न्यूजीलैंड? समझें क्वालीफिकेशन का पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें: क्या टीम इंडिया से हुई भूल? जिस विस्फोटक को स्क्वाड में नहीं मिली जगह…उसने 26 गेंदों में शतक लगाया
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अफगानिस्तान की फॉर्म ने बढ़ाई भारत की टेंशन, इस दिन हो सकता है IND vs AFG
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
26 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
46 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines