T20 World Cup 2024: क्रिकेट फैंस को अब बेसब्री से टी20 विश्व कप 2024 का इंतजार हो रहा है। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज जून में होने वाला है। इस टूर्नामेंट अमेरिका में खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होने वाली है। भारत-पाक मैच का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी करता है। इस मैच का इतना क्रेज है कि मैच की टिकट का दाम करोड़ो में पहुंच गया है। जिससे फैंस के होश उड़ गए हैं। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच फैंस को मुकाबला अब आईसीसी के किसी बड़े टूर्नामेंट मे देखने को मिलता है। ऐसे में फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं।
भारत-पाक मैच का सबसे महंगा टिकट करोड़ों में
टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। इस मैच के टिकट की सबसे कम कीमत आईसीसी की वेबसाइट पर 497 रूपये थी। इसके अलावा साइट पर मैच के सबसे महंगे टिकट का दाम 33,148 रुपये थे। लेकिन जैसे ही टिकट खरीद के लिए विंडो खुली तो कुछ ही देर में इस मैच की टिकट सोल्ड आउट हो गई। जिसके बाद भारत-पाक मैच की टिकट मिल ही नहीं रही है। लोग टिकट खरीदने के लिए मुंह मांगी कीमत देने को तैयार है।
एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार 400 डॉलर की टिकट का दाम करीब 40 हजार डॉलर के आस-पास हो गया है। जिसकी भारतीय करेंसी में कीमत लगभग 33 लाख रूपये है। मैच की ये टिकट यूएसए के रिसेल प्लैटफॉर्म्स पर बिक रही है। StubHub, SeatGreek जैसी वेबसाइट पर भारत-पाक मैच की टिकट ब्लैक में मिल रही है।
ब्लैक में सबसे महंगे टिकट की बात करे तो 1 लाख 75 हजार डॉलर में भारत-पाक मैच का टिकट बिक रहा है जिसकी भारतीय करेंसी मे कीमत 1.86 करोड़ रुपये है। जिसके बाद फैंस के लिए मैच की टिकट खरीदना काफी मुश्किल हो रहा है। अक्सर देखा गया है जब-जब विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों की भिड़ंत होती है तब-तब मैच से पहले ही सभी टिकटें बिक जाती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 5वें टेस्ट से पहले अचानक धर्मशाला पहुंचे रिंकू सिंह, सामने आया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: काफी अलग है धर्मशाला का मैदान, इन 2 खिलाड़ियों को मजबूरन करना पड़ सकता है बाहर!
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘फिफ्टी और शतक सिर्फ Time Waste है’, हार्दिक पांड्या ने किसकी ओर किया इशारा
संबंधित खबरें
साउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
31 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
50 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines