Ind vs Pak MATCH World Cup 2024: टी20 वर्ल्डकप 2024 में भारतीय टीम ने अपनी दमदार शुरुआत की है। पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में भारतीय टीम अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी तो उसमें क्या बदलाव देखने को मिलेंगे, इसपर हर किसी की निगाह टिकी हुई है। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी इरफान पठान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी पर अपने विचार रख रहे हैं। आइये जानते हैं कि इरफान पठान ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ किस खिलाड़ी को ओपनिंग के लिए चुना है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मैच में पानी पिलाता दिखा विश्व कप विजेता कप्तान, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन वायरल
इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर बातचीत की है। इरफान ने कहा कि भारतीय टीम ने तीन तेज गेंदबाज के साथ चौथे बॉलर के रूप में हार्दिक पंड्या को रखा है। यह अच्छी रणनीति है। लेकिन टीम से कुलदीप यादव को बाहर रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। मैं नहीं चाहता कि कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखा जाए। कुलदीप यादव की गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभा सकती है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी टीम के विरोध पर आईसीसी ने लिया एक्शन
इस ओपनर को मिले मौका
इरफान पठान ने कहा कि भारतीय टीम के पास शानदार बल्लेबाजी क्रम है। मैं यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में जरूर शामिल करना चाहूंगा। वह बहुत अच्छा ओपनर बल्लेबाज है। उसके पास लेफ्ट एंड एंगल खेलने की कला है। वह भले ही इस ग्रुप में या फिर सुपर-8 ग्रुप में न चले लेकिन आगे के नॉकआउट मुकाबले में वह काफी अहम खिलाड़ी साबित होगा। कई बार भारतीय टीम को इस चीज की कमी से जूझना पड़ता है।
8 बल्लेबाजों के साथ उतरना अच्छी रणनीति
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि भारतीय टीम विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग का सोच रही है। रिषभ पंत को भी ऊपर खिलाना जरूरी है। रिषभ के ऊपर खेलने से दाहिने और बाएं हाथ के बल्लेबाजों का कंबीनेशन दिखाई देगा। भारतीय टीम रवींद्र जडेजा को मिलाकर मौजूदा समय में 7 बल्लेबाजों के साथ खेल रही है। जबकि पिच के हिसाब से 8 बल्लेबाजों को रखने के बारे में सोचना चाहिए। पिच में उछाल है और गेंदबाजों को भरपूर मदद मिल रही है। ऐसे में यशस्वी जायसवाल अगर प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाते हैं तो वह एक अच्छा निर्णय होगा।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कुलदीप यादव की एंट्री हुई तो इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, रोहित की बढ़ी टेंशन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ा ओमान, अंकतालिका ने इंग्लैंड की बढ़ा दी टेंशन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मैच में पानी पिलाता दिखा विश्व कप विजेता कप्तान, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन वायरल
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
37 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
44 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines