T20 World Cup 2024 IND vs IRE Pitch Controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भी पिच विवाद की एंट्री हो गई है। भारतीय टीम की आयरलैंड के खिलाफ शानदार जीत के बाद विदेशी दिग्गज पिच पर ही सवाल उठने लगे हैं। टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। भारत इस मैच को जीता भी नहीं था, टीम इंडिया जीत की दहलीज पर ही खड़ी थी की विदेशी दिग्गजों ने पिच पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिए। बाद में भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों ने आलोचकों को जवाब दे दिया है। यहां तक की जीत के बाद बुमराह ने भी करारा जवाब दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- जीत तो ठीक है…लेकिन रोहित का फैसला गलत साबित, अगले मैच में हो सकता है बड़ा बदलाव
‘अमेरिका में खेल बेचने की कोशिश’
भारत और आयरलैंड के बीच इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 16 ओवर में 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आयरलैंड ने भारत को जीत के लिए सिर्फ 97 रनों का लक्ष्य दिया था, यहां से कोई भी अंदाजा लगा सकता था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत लेगा, फिर क्या था विदेशी दिग्गजों ने पिच पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने इस पिच को लेकर कहा कि अमेरिका में खेल को बेचने की कोशिश की जा रही है। खिलाड़ी के लिए विश्व खेलना सपना होता है। लेकिन इतनी कड़ी मेहनत के बाद खिलाड़ियों को ऐसी पिच पर खेलना पड़ रहा है, यह गलत है।
ये भी पढ़ें:- IND vs IRE: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, एक ही मैच में कई दिग्गजों को पछाड़ा
भारतीय दिग्गज ने दिया करारा जवाब
माइकल वॉन के इस बयान के बाद कई भारतीय दिग्गजों ने भी करारा जवाब दिया है। माइकल वॉन ने यह ट्वीट रात 9:17 पर किया था, इसके ठीक बाद 9:26 पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर ने भी ट्वीट करते हुए जवाब दे दिया। जाफर ने कहा कि यह पिच काफी बेहतरीन पिच है। इस पिच के जरिए कोशिश अमेरिकी दर्शकों को टी20 के रूप में टेस्ट क्रिकेट से जोड़ने का था। इसके अलावा भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने भी इस पर रिएक्शन दे दिया है। मैच जीतने के बाद बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बुमराह ने भी इस पिच की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि नासाऊ काउंटी की पिच काफी अच्छी है, इससे हमें कोई शिकायत नहीं है। इससे साफ है कि बुमराह ने भी उन आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है, जो इस पिच को गलत बता रहे थे।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines