T2o WC 2024 IND vs IRE Weather Report: भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है। यह मैच अमेरिका के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। विश्व कप 2024 से पहले कई वॉर्मअप मैच बारिश के कारण धुल चुके हैं, ऐसे में भारतीय टीम के करोड़ों फैंस के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की इस पर फाइनल रिपोर्ट आ गई है। चलिए बताते हैं क्या है मौसम का हाल।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: आयरलैंड के खिलाफ इस मैच विनर खिलाड़ी का पत्ता कटना लगभग तय
भारत-आयरलैंड के बीच आंकड़े
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 क्रिकेट में अभी तक कुल 7 बार सामना हो चुका है, इन सातों मैच में टीम इंडिया की जीत हुई थी। ऐसे में आयरलैंड अभी तक भारत के खिलाफ पहली जीत की तलाश में है। आयरलैंड भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए जान की बाजी लगा देगा। लेकिन भारतीय टीम भी अपनी कमर कस चुकी है, ताकि विश्व कप का आगाज जीत के साथ की जा सके। इस कड़ी में मौसम विभाग ने इस मैच को लेकर फाइनल अपडेट जारी किया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक में होंगे बदलाव! Playing 11 लगभग तय
कैसा रहेगा मौसम का हाल
विभाग ने बताया कि इस मैच के दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है, जो कि भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि मैच के दौरान रात 8 बजे से रात के 11:30 बजे तक तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। भारतीय टीम की विश्व कप से पहले टेंशन बढ़ी हुई है। टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ खेलने उतरेगी, यह देखने वाली बात होगी। भारतीय टीम की ना ही तो ओपनिंग जोड़ी तय हो पाई है और ना ही विकेटकीपर तय हो पाया है। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines