T20 World Cup 2024 IND Vs USA: विश्व कप में आज टीम इंडिया का तीसरा मुकाबला यूएसए के साथ होगा। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रही है। दोनों ने अपने 2-2 मैच जीते हैं। वहीं आज का मैच जो भी टीम जीत जाएगी वो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी। इस मैच को लेकर फैंस के मन में सवाल चल रहा है कि क्या आज भी मैच पर बारिश का साया है? वहीं न्यूयॉर्क में आज मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
आज ऐसा रहेगा न्यूयॉर्क का मौसम
भारत और मेजबान यूएसए के बीच खेले जाने वाले मैच पर बारिश का खतरा बहुत कम बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार न्यूयॉर्क में आज तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा मैच के दौरान धूप भी रहेगी। ऐसे में आज फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि जब इस मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था। तब भी बारिश के काफी कम चांस बताए जा रहे थे लेकिन बारिश ने मैच के दौरान परेशान जरूर किया था।
ये भी पढ़ें;- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की जीत ने बदला समीकरण, वर्ल्ड कप से बाहर हुईं 2 टीमें, 2 की सुपर 8 में एंट्री
जो जीता वो सुपर-8 में पहुंचेगा
भारत और यूएसए ने अभी तक 2-2 मुकाबले खेले हैं। यूएसए पाकिस्तान को भी इस विश्व कप में हरा चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया आज यूएसए को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों के 4-4 अंक है लेकिन नेट रनरेट बेहतर होने के चलते टीम इंडिया पहले और यूएसए दूसरे स्थान पर मौजूद है। आज मैच जीतने के साथ एक टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
ये भी पढ़ें;- AUS Vs NAM: इन 3 खिलाड़ियों के बूते ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को कुचला, शान से Super-8 में बनाई जगह
ये भी पढ़ें;- T20 WC 2024: अगर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, तो कब होगा मुकाबला?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines