T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होने वाली है। वहीं एक दिग्गज का टीम इंडिया के लिए ये आखिरी मुकाबला होने वाला है। ऐसे में टीम इंडिया विश्व कप की ट्रॉफी जीतकर इस दिग्गज को विदाई देना चाहेगी।
क्या ट्रॉफी को जीतने के साथ होगी विदाई?
राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने इस विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया है। अभी तक इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम एक भी मुकाबला नहीं हारी है। वहीं राहुल द्रविड़ का टीम इडिया के साथ ये आखिरी मैच होने वाला है। इसके बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर राहुल द्रविड़ को शानदार विदाई देना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर बैठा रहा ये खिलाड़ी, क्या आज Playing 11 में मिलेगा मौका?
द्रविड़ ने साल 2021 के टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला था। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया तीन बार आईसीसी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है लेकिन एक भी बार टीम इंडिया खिताब नहीं जीत पाई है। इससे पहले वनडे विश्व कप 2023 में भी टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के सभी मैच जीते थे लेकिन फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।
ट्रॉफी से एक कदम दूर टीम इंडिया
भारतीय टीम अब दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने से एक कदम दूर है। टीम इंडिया के सामने अब फाइनल में साउथ अफ्रीका की कड़ी चुनौती होने वाली है। साउथ अफ्रीका ने इस बार कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है, अभी तक साउथ अफ्रीका भी इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। पहली बार साउथ अफ्रीका विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: भारत या साउथ अफ्रीका में कौन ज्यादा दमदार? देखें दोनों की प्लेइंग-11
ये भी पढ़ें:- Video: फाइनल मैच 8 नहीं अब इतने बजे हो सकता है शुरू, IND-SA मैच का नया टाइम
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines