T20 World Cup 2024 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच वेस्टइंडीज के बारबाडोस में स्थित केंसिंग्टन ओवल मैदान पर होगा। भारतीय टीम ने यहां अब तक कुल 3 मैच खेले हैं। जबकि वर्ल्ड कप में अब तक यहां पर कुल 8 मैच खेले जा चुके हैं। आइए हम आपको इस मैदन की पिच रिपोर्ट, भारत का प्रदर्शन और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए सभी मैचों के हाल बताते हैं।
कैसी है पिच
बारबाडोस के इस स्टेडियम में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही हावी रहते हैं। यहां स्पिनरों को बीच के ओवरों में अतिरिक्त मदद मिलती है। जबकि तेज गेदबाजों की गेंद भी स्विंग होती है। आउटफील्ड तेज होने के कारण यहां पर 150 से ज्यादा के स्कोर आसानी से बन जाते हैं। टॉस जीतकर अमूमन यहां पर टीम बल्लेबाजी करना ही पसंद करती है। स्टेडियम में अब तक कुल 32 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें 19 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। जबकि 11 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। 2 मैच बेनतीजा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: साउथ अफ्रीका से टी20 वर्ल्ड कप में 6 बार भिड़ चुका है भारत, देखें क्या रहे नतीजे
भारत का कैसा रहा प्रदर्शन
वेस्टइंडीज के इस मैदान पर भारत ने अब तक केवल 3 टी20 मैच ही खेले हैं। इनमें महज 1 ही मैच में भारत को जीत मिली है। जबकि 2 बार भारत को हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने यहां हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रन से जीत हासिल की थी। जबकि टीम को 2010 में इस मैदान पर वेस्टइंडीज ने 14 रन और ऑस्ट्रेलिया ने 49 रन से हराया था।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: भारत की जीत पर क्यों ट्रोल हुए पूर्व कप्तान? फैंस ने रिएक्शन पर लगाई लताड़
वर्ल्ड कप के मैचों का क्या रहा हाल
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इस मैदान पर अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं। सुपर-8 में खेले गए 3 मैचों में पहला मैच 23 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ। इसमें भारत ने 47 रन से जीत हासिल की। दूसरा मैच 21 जून को वेस्टइंडीज और USA के बीच हुआ। इसमें वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से जीत हासिल की। वहीं, इस मैदान पर अंतिम मैच 23 जून को खेला गया है। ये मैच USA और इंग्लैंड के बीच हुआ था। इसमें इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी।
इस मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए मैचों के आंकड़े
पहला मैच – नामीबिया बनाम ओमान (2 जून)
ओमान – 19.4 ओवर में 109/10
नामीबिया – 20 ओवर में 109/6
– नामीबिया सुपर ओवर में जीता
दूसरा मैच – इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड (4 जून)
– मैच बारिश के कारण रद्द हुआ, दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले
तीसरा मैच – ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान (5 जून)
ऑस्ट्रेलिया – 20 ओवर में 164/5
ओमान – 20 ओवर में 125/9
– ऑस्ट्रेलिया 39 रन से जीता
चौथा मैच – नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड (6 जून)
नामीबिया – 20 ओवर में 155/9
स्कॉटलैंड – 18.3 ओवर में 157/5
– स्कॉटलैंड 5 विकेट से जीता
पांचवां मैच – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (8 जून)
ऑस्ट्रेलिया – 20 ओवर में 201/7
इंग्लैंड – 20 ओवर में 165/6
– ऑस्ट्रेलिया 36 रन से जीता
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जोस बटलर ही बन गए इंग्लैंड के लिए ‘विलन’, ये बड़ी गलती पड़ गई भारी
छठवां मैच – भारत बनाम अफगानिस्तान (20 जून)
भारत – 20 ओवर में 181/8
अफगानिस्तान – 20 ओवर में 134/10
– भारत 47 रन से जीता
सातवां मैच – वेस्टइंडीज बनाम USA (21 जून)
USA – 19.5 ओवर में 128/10
वेस्टइंडीज – 10.5 ओवर में 130/1
– वेस्टइंडीज 9 विकेट से जीता
आठवां मैच – इंग्लैंड बनाम USA (23 जून)
USA – 18.5 ओवर में 115/10
इंग्लैंड – 9.4 ओवर में 117/0
– इंग्लैंड 10 विकेट से जीता
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
9 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines