T20 World Cup 2024 IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला बारबाडोस में खेला जाना है। दोनों टीमें पहली बार विश्व कप के फाइनल में भिड़ने वाली है। वैसे तो आईसीसी ने टी20 विश्व कप के फाइनल की तारीख 29 जून रखी थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये फाइनल मुकाबला आज यानी 29 जून को नहीं बल्कि 30 जून को हो सकता है। जिसकी बड़ी वजह सामने आई है।
फाइनल पर बारिश का खतरा
इस टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत से ही इस टूर्नामेंट पर बारिश का साया रहा है। कई लीग मुकाबले भी बारिश के चलते रद्द हुए थे। इसके अलावा सेमीफाइनल में भी बारिश देखने को मिली थी। इसके बाद अब फाइनल मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल के दौरान बारिश के 78 फीसदी चांस है। हालांकि फाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे भी रखा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: तोते ने की फाइनल मैच की भविष्यवाणी, चोंच से चुना विनर का नाम
रिजर्व डे पर हो सकता है फाइनल
सोशल मीडिया पर बारबाडोस में हो रही भारी बारिश के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। बीते कई दिनों से बारबाडोस में बारिश हो रही है। बारिश के चलते अगर आज फाइनल मैच नहीं खेला जाता है तो फिर ये मैच रिजर्व डे पर 30 जून को खेला जाएगा। दरअसल फाइनल मैच के लिए आईसीसी ने अलग नियम बनाया है। फाइनल मैच के लिए 190 मिनट एक्सट्रा रखे गए हैं। यानी अगर मैच के पहले से ही बारिश शुरू हो जाती है तो 190 मिनट तक इंतजार किया जाएगा, अगर तब भी बारिश नहीं रुकती है तो फिर ओवर कटने शुरू हो जाएंगे।
ट्रॉफी पर टीम इंडिया की नजर
भारतीय टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारी है। वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका भी इस टूर्नामेंट में अजेय है। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप फाइनल में तीसरी और साउथ अफ्रीका ने पहली बार जगह बनाई है। साल 2007 में पहली बार टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम दूसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: बारबाडोस की पिच पर कितने बन सकते हैं रन, टॉस का क्या रहेगा रोल?
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: बारबाडोस में भारी बारिश, फाइनल पर आया सबसे बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
बिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
16 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
39 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines