T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून को भारतीय समयानुसार 8 बजे बारबाडोस में खेला जाएगा। जहां एक तरफ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची है। वहीं अब विश्व कप के फाइनल में ये दोनों टीमें पहली बार भिड़ने वाली हैं। वहीं सेमीफाइनल की तरह फाइनल मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडराने लगा है। फाइनल मैच के दिन बारबाडोस के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
फाइनल पर भी बारिश का साया
बाराबाडोस के ब्रिजटाउन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं इस मैच पर भी बारिश का साया मंडराने लगा है। weather.com के अनुसार 29 जून को बारबाडोस में तेज हवाएं और भारी बारिश के आसार हैं। मैच के दौरान बारिश की संभावना 70 फीसदी तक है। जिसके बाद फैंस को एक बार फिर से बारिश से बाधित मैच देखने को मिल सकता है।
फाइनल के लिए रिजर्व डे
आईसीसी ने फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा है। अगर 29 जून को बारिश के चलते मैच रद्द हो जाता है तो 30 जून को फाइनल खेला जाएगा। इसके अलावा फाइनल मैच के लिए 190 मिनट का एक्सट्रा टाइम भी रखा गया है। बावजूद इसके अगर रिजर्व डे पर भी बारिश के चलते मैच रद्द होता है तो फिर भारत और साउथ अफ्रीका को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: साउथ अफ्रीका से टी20 वर्ल्ड कप में 6 बार भिड़ चुका है भारत, देखें क्या रहे नतीजे
टी20 विश्व कप 2024 में अजेय दोनों टीम
इस बार विश्व कप में साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया एक भी मुकाबला नहीं हारी है। जहां साउथ अफ्रीका ने 8 तो टीम इंडिया ने 7 मैच खेले हैं। टीम इंडिया का एक मैच बारिश की भेंट भी चढ़ गया था। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के फाइनल में तीसरी बार जगह बनाई है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका विश्व कप की शुरुआत से लेकर अब तक पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: भारत की जीत पर क्यों ट्रोल हुए पूर्व कप्तान? फैंस ने रिएक्शन पर लगाई लताड़
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जोस बटलर ही बन गए इंग्लैंड के लिए ‘विलन’, ये बड़ी गलती पड़ गई भारी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
20 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines