T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ खेला गया मुकाबला 8 विकेट के बड़े अंतर से जीता। न्यूयॉर्क की पिच पर भारतीय गेंदबाजों ने जलवा बिखेरकर आयरलैंड को 96 पर ढेर कर दिया। अब इसी पिच पर टीम इंडिया 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला खेलेगी। इस बड़े मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, इसे लेकर संशय की स्थिति बन गई है। दरअसल, रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों में से किसी को मौका न देकर चौंका दिया था। फिर भी टीम इंडिया ने गेंदबाजों के दम पर बड़ी जीत हासिल की थी। ऐसे में कोई भी टीम नहीं चाहती कि उसके विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ हो, लेकिन इस मैच में भी अगर कुलदीप यादव को बाहर रखा जाता है तो टीम इंडिया के लिए भारी पड़ सकता है।
कुलदीप यादव का पाकिस्तान के जबर्दस्त प्रदर्शन
दरअसल, कुलदीप यादव का पाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त रिकॉर्ड है। आपको कुलदीप यादव की वो जादुई गेंद भी याद होगी, जिस पर उन्होंने कप्तान बाबर आजम को क्लीन बोल्ड किया था। कुलदीप यादव इस मैच में बेहद असरदार साबित हो सकते हैं। उनके आंकड़ों की बात करें तो कुलदीप ने 6 वनडे मैचों की 5 इनिंग खेली हैं। इसमें उन्होंने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 12 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि ये वनडे के आंकड़े हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: जीत के बाद भी मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया टीम, स्टार खिलाड़ी की चोट ने बढ़ाई चिंता
कोलंबो में काल साबित हुए थे कुलदीप
कुलदीप ने अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है। पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए एशिया कप के मुकाबले में कुलदीप यादव बाबर आजम की सेना के लिए काल साबित हुए थे। उन्होंने इस मैच में 8 ओवर में 5 विकेट चटकाए थे। वहीं पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भी कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। ऐसे में कुलदीप यादव को बाहर करना रोहित के लिए आसान नहीं होगा। अब सवाल ये कि अगर कुलदीप की प्लेइंग इलेवन में एंट्री होती है तो कौनसे खिलाड़ियों को टेंशन हो सकती है, कौन खिलाड़ी बाहर हो सकता है?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ओमान टीम पर चढ़ा ‘Bado Badi’ गाने का खुमार, प्रैक्टिस छोड़ लगे डांस करने; देखें Video
तीन खिलाड़ियों की बढ़ सकती है टेंशन
इस सवाल का जवाब तीन ऑलराउंडर्स के नाम में छिपा है। अगर कुलदीप यादव को इस मैच में जगह मिलती है तो कप्तान रोहित शर्मा को एक बड़ा फैसला लेना होगा। उन्हें शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल में से एक खिलाड़ी को बाहर करना होगा। तीनों खिलाड़ियों के आयरलैंड के खिलाफ प्रदर्शन की बात करें तो रवींद्र जडेजा ने सिर्फ एक ओवर डाला था। जिसमें उन्होंने कोई भी विकेट लिए बिना 7 रन दिए थे। अक्षर पटेल ने 1 ओवर में महज 3 रन देकर 1 विकेट चटकाया। जबकि शिवम दुबे को गेंदबाजी नहीं दी गई। उन्हें बल्लेबाजी में 2 गेंद खेलने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने कोई रन नहीं बनाया।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: 43 साल के ‘कंजूस’ गेंदबाज ने रचा इतिहास, विश्व कप में आज तक नहीं हुआ ऐसा
शिवम दुबे का कट सकता है पत्ता
शिवम दुबे का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ भी खामोश रहा था, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर 2 विकेट लिए थे। ऐसे में संभावना है कि शिवम दुबे को अपनी जगह का त्याग करना पड़े। जडेजा और अक्षर के पक्ष में उनका अनुभव और प्रदर्शन जा सकता है। कप्तान रोहित निचले क्रम तक बल्लेबाजी रखना चाहते हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पास हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल का विकल्प हो सकता है। कुलदीप का स्थान इनके बाद रखा जा सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि कुलदीप यादव को इस मैच में जगह मिल पाती है या नहीं और अगर उन्हें मौका मिलता है तो किसका पत्ता कटता है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इस रणनीति से खेलने उतरेगी भारतीय टीम, कप्तान रोहित शर्मा ने दिया हिंट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
6 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
6 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
6 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
6 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
7 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
7 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
8 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines