T20 World Cup IND Vs PAK: टी20 विश्व कप में आज काफी रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान की टीम न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम पर आमने-सामने होने वाली है। इस मैच का इंतजार करोड़ों फैंस को था। जब-जब विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती है तब सोशल मीडिया पर काफी सारे डायलॉग और मीम्स भी वायरल होते हैं। ऐसा ही एक डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
बाबर आजम को लेकर वायरल हो रहा डायलॉग
टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडिया टीवी के आप की आदलत शो में पहुंचे थे। इस शो के दौरान जब एंकर ने पंत के सामने ‘तेल लगाओ डाबर का विकेट लो बाबर का’ ये डायलॉग बोला तो पहले पंत इस पर काफी हंसे। इसके बाद पंत ने कहा कि हम अगर इसको एक खिलाड़ी के नजरिए से देखें तो वे भी अपने देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इस तरह का मजाक चलता रहता है और इस प्रकार की लाइने मैच को और ज्यादा दिलचस्प बना देती है।
ये भी पढ़ें:- भारत से जीतकर भी सुपर-8 से बाहर हो सकता है पाकिस्तान, उलझ चुका है समीकरण
कमाल की फॉर्म में पंत
चोट के बाद ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 में क्रिकेट मैदान पर वापसी की थी। आईपीएल 2024 पंत के लिए काफी शानदार रहा था। पंत ने 13 मैचों में 446 रन बनाए थे। जिसके चलते फिर पंत को विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। वहीं विश्व कप से पहले खेले गए वार्मअप मैच में भी पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। वहीं पिछले मैच में आयरलैंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने अच्छी पारी खेली थी। अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में फैंस और टीम को पंत से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की जरूरत होगी।
टीम इंडिया चाहेगी मैच को जीतना
इस विश्व कप जहां टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। तो वहीं पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही है। पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में यूएसए जैसी कमजोर टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अगर पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम के खिलाफ भी हार जाती है तो उसके लिए सुपर-8 की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- भारत के लिए खतरनाक समीकरण! पहले सुपर-8 में…फिर फाइनल में भी हो सकता है IND vs AUS
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच में लगेगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक…दो नहीं, कई Records निशाने पर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
25 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
45 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines