T20 World Cup IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप के ज्यादा भारत के खिलाफ जीतना अहम है? ये सवाल इसलिए क्योंकि खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष पद पर बैठे अधिकारी ने 2021 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को ऐसा ही मंत्र दिया था। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा की। पाकिस्तान टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने रमीज राजा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप के तहत 9 जून को होने वाले मुकाबले से पहले रिजवान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह ये दावा करते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें रमीज राजा ने ‘सिर्फ भारत के खिलाफ’ जीतने के लिए तैयार किया था। रिजवान के इस बयान ने नई बहस छेड़ दी है।
‘इंडिया को हराना है…’
टी-20 विश्वकप 2021 में भारत पाकिस्तान से 10 विकेट से हार गया था। इसी मैच को याद करते हुए रिजवान ने एक कार्यक्रम में कहा कि पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने पाकिस्तानी टीम को विश्वकप जीतने के लिए नहीं, बल्कि भारतीय टीम से जीतने का दबाव बनाया था। रिजवान ने कहा- रमीज राजा ने आते ही ‘इंडिया को हराना है’ की रट लगा दी थी। यूं तो वर्ल्ड कप में बहुत टाइम था, लेकिन रमीज ने टीम में तभी से ये चीज डवलप करनी शुरू कर दी थी। जब वर्ल्ड कप करीब आया तो उन्होंने कहा कि हार-जीत का कोई मसला नहीं है, बस इंडिया से नहीं हारना। मतलब भले ही वर्ल्ड कप हार जाओ, लेकिन भारत से मत हारना। उन्होंने एक तरफ कहा- प्रैशर में मत आना, फिर प्रैशर डाल दिया।
सपना ही रह जाएगा
रिजवान के इस बयान पर क्रिकेट के प्रशंसकों के बीच नई बहस छिड़ गई है। लोग रिजवान को टैग करते हुए उनके इस बयान का मजाक बनाते हुए विश्वकप के अन्य मुकाबलों को देखने का सलाह दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि पाकिस्तान का सपना विश्व चैंपियन बनने का नहीं बल्कि भारत से जीतने का है। पाकिस्तान का यह सपना, सपना ही रह जाएगा। इस बार भी हमेशा की तरह पाकिस्तान को हार ही नसीब होगी।
भारत-पाकिस्तान के मैच को बताया प्रैशर का खेल
रिजवान ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच बहुत प्रैशर वाला होता है। इसे आस्ट्रेलिया, इंग्लैड के लोग भी देखते हैं। हमारे साथ उस वक्त मैथ्यू हेडन थे। उन्होंने कप्तान से पूछा- कैसा फील कर रहे हो। कप्तान ने कहा कि प्रेशर तो है ही, मगर हमारी तैयारी है। मैं उस समय पहली बार वर्ल्डकप खेल रहा था तो मेरे लिए सबकुछ नॉर्मल था। जीतने के बाद इस जीत की अहमियत नजर आई।
लोग नहीं लेते थे पैसे, प्रशंसक रोज देखता है मैच
रिजवान ने कहा- इस जीत के बाद मैं जहां भी जाता तो लोग इस जीत की सराहना करते थे। बाजार में लोग मुझसे पैसे नहीं लेते थे। डॉक्टर, इंजीनियर, सेना और पुलिस वगैरह हमारे खेल की सराहना करते थे। एक प्रशंसक के कमरे पर गया तो मालूम हुआ वह रोज इस मैच के हाइलाइट्स देखता है।
क्या हुआ था मैच में?
भारत-पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 24 अक्टूबर, 2021 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। मैच के पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही रोहित शर्मा ने बिना कोई रन बनाए अपना विकेट गंवा दिया था। टीम का स्कोर छह रन पहुंचा तो सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी अपना विकेट खो दिया। छह रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद कप्तान विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव के साथ पारी को संभालना शुरू किया लेकिन 31 रन स्कोर पहुंचा तो सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए।
इसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा भी छोटी-छोटी पारी खेलकर आउट हो गए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर कुल 151 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 79 और कप्तान बाबर आजम ने 68 रन की पारी खेलकर 17.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 152 रन बना लिए थे। भारतीय टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमरह और भुवनेश्वर कुमार विकेट लेने में असफल रहे थे।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऋषभ पंत के फैंस ने जीता दिल, जानकर आप भी करेंगे सलाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम की बढ़ी मुश्किलें, मैक्सवेल और स्टार्क को लेकर बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines