T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टी-20 विश्व कप के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच 9 जून को महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी रहेगी। न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मैच से पहले आतंकी समूह आईएसआईएस की ओर से आतंकी हमला करने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद स्टेडियम की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
SWAT टीमें तैनात
रिपोर्ट्स के अनुसार, ISIS समर्थक समूह से खतरों के बीच न्यूयॉर्क में स्नाइपर्स के साथ SWAT टीमों को तैनात किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी भी मैदान के अंदर काम करेंगे। इसके साथ ही नारकोटिक्स डिवीजन के अधिकारी चार ड्रॉप-इन पिचों की लगातार 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। जिससे उनमें छेड़छाड़ न की जा सके। स्टेडियम में अभी से हर गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन का दावा है कि स्टेडियम हर लिहाज से सुरक्षित रहेगा।
पोस्टर के माध्यम से मिली धमकी
सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) समर्थक समूह का एक पोस्टर वायरल हो रहा है। ब्रिटिश चैट साइट पर वायरल इस पोस्टर में नासाउ स्टेडियम के साथ भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख भी लिखी हुई थी। पोस्टर में लिखा है कि “आप मैचों का इंतजार करें और हम आपका इंतजार करेंगे।” यह पोस्टर वायरल होते ही अमेरिकी प्रशासन सतर्क और अलर्ट मोड पर आ गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले के टिकट तेजी के साथ बिके हैं। इस मैच के अबतक 34 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं।
सुरक्षा अधिकारी का दावा, अलर्ट मोड पर हैं एजेंसियां
काउंटी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जॉनी ग्रैवस ने कहा कि हमारी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। हम किसी भी तरह का रिस्क नहीं ले रहे हैं। हमारी टीम लगातार स्टेडियम के अंदर व बाहर के साथ-साथ पूरे शहर पर नजरें बनाए हुए हैं। मैच सुरक्षित वातावरण में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘वर्ल्ड कप हार जाओ, लेकिन भारत से मत हारना…’ रिजवान के बयान ने छेड़ी बहस
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऋषभ पंत के फैंस ने जीता दिल, जानकर आप भी करेंगे सलाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम की बढ़ी मुश्किलें, मैक्सवेल और स्टार्क को लेकर बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines