T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: टी-20 विश्व कप में अब भारत का अगला मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होना है। जिसको लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ी नेट पर खूब पसीना बहा रहे हैं। इस मैच का भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को काफी दिनों से इंतजार था। इस मैच को लेकर भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने अपनी उत्सुकता जताते हुए बहुत बड़ी बात कही है। आइये जानते हैं हार्दिक ने ऐसा क्या कहा है?
पाकिस्तान के खिलाफ ‘बड़ा मैच’ खेलने को हूं उत्साहित
भारतीय क्रिकेट फैंस को 9 जून को एक बड़ा ही रोमांचक मैच देखने को मिलने वाला है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम बहुत ही मजबूत दिखाई दे रही है। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। टीम इंडिया 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर उतरेगी। टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर कहा है कि वह इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्हें बड़े मैचों में खेलना अतिरिक्त प्रेरणादायी लगता है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: चैंपियन इंग्लैड पर मंडराया खतरा, विश्वकप से हो सकता है बाहर
पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक का प्रदर्शन
टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक का प्रदर्शन शानदार है। हार्दिक ने पाक के खिलाफ अब तक कुल 6 मैचों की 5 पारियों में 84 रन बनाए हैं। पाक के खिलाफ वो 7 चौके और 3 छक्के भी जड़ चुके हैं। इसके साथ ही गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन रहा है। गेंदाबाजी करते हुए हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 विकेट भी हासिल किए हैं। हार्दिक एक बार फिर इस मुकाबले में गदर मचाने के लिए तैयार हैं। दर्शकों को उनके बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: रोमांचक हुई सुपर-8 की जंग, 3 जगह खाली; 5 टीम लगभग तय
ये भी पढ़ें:- USA vs PAK: हारता है बंदा मगर कुछ करके, ऐसे थोड़े…पाकिस्तानी फैंस ने गुस्से में ये क्या कह दिया?
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
45 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines