T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर भारतीय प्रशंसक पूरी तरह से उत्साहित हैं। भारतीय टीम के करोड़ों फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। इस विश्व कप में आज टीम इंडिया अपना पहला मैच खेलने वाली है। मैच खेलने से पहले टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक प्रेस वार्ता कर आज के मैच को लेकर टीम की रणनीति के बारे में चर्चा की। इसी बीच रिपोर्टर ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान मैदान पर हुई घटना को लेकर सवाल किया। इस सवाल पर कप्तान ने नाराजगी जताई और कहा कि यह सवाल ही गलत है। इसके अलावा रोहित ने उन क्रिकेट फैंस को लेकर भी बयान दिया है, जो मैच के बीच मैदान में घुस जाते हैं। चलिए जानते हैं रोहित ने क्या कहा है।
ये भी पढ़ें:- IND VS IRE: आयरलैंड के ये 3 खिलाड़ी भारत के लिए बन सकते हैं चुनौती, देखें इनके चौंकाने वाले आंकड़े
रिपोर्टर के किस सवाल पर भड़के रोहित
न्यूयॉर्क में भारत बनाम आयरलैंड के बीच होने वाले मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस वार्ता की। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रोहित ने अपनी टीम की रणनीतियों के बारे में चर्चा की। इस दौरान रोहित ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस विश्व कप में हम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि हम अभी आईपीएल खेल कर आए हैं। हमारे टीम के सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं। वह शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच एक रिपोर्टर ने रोहित से ऐसा सवाल कर दिया, जिस पर रोहित भड़क उठे। रिपोर्टर ने पूछा कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान एक प्रशंसक मैदान में घुस आया था, इस दौरान आपने सिक्योरिटी से कहा था कि फैन के साथ अधिक सख्ती से पेश नहीं आएं, आपने ऐसा क्यों कहा। इस सवाल पर रोहित ने कहा कि यह सवाल ही गलत है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पूर्व चैंपियन इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा
रोहित ने रिपोर्टर के सवाल पर दिया जवाब
रोहित शर्मा ने क्रिकेट फैंस से यह अपील की है कि मैच के दौरान इस तरह सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में नहीं घुसा करें। आप हमें सपोर्ट करने आते हैं, हमें अच्छा लगता है। आप आराम से स्टेडियम में बैठकर मैच का आनंद लें। दर्शकों को इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। फैंस को स्टेडियम के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सिक्टोरिटी को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ फैंस की सुरक्षा भी जरूरी होती है, इसलिए उनके साथ अधिक सख्ती से पेश नहीं आएं। इसके अलावा जब रोहित से पूछा गया कि क्या आप फैन के मैदान में घुसने से डिस्टर्ब हो जाते हैं, इस पर रोहित ने कहा कि ऐसा नहीं है। फैन के घुसने से ना ही मैं डिस्टर्ब होता हूं और ना ही कोई और खिलाड़ी डिस्टर्ब होता होगा, लेकिन फैन को बनाए गए नियमों का पालन करना चाहिए।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines