T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज जीत के साथ कर दिया है। टीम इंडिया ने इस विश्व कप के आठवें मुकाबले में आयरलैंड को धूल चटा दिया है। भारतीय टीम ने भले ही इस मैच को अपने नाम कर लिया है, लेकिन फिर भी रोहित शर्मा का एक फैसला सवालों के घेरे में है। रोहित का एक्सपेरिमेंट गलत साबित हुआ है। भारतीय टीम के सामने आयरलैंड की टीम थी, इसलिए कोई दिक्कत नहीं हुआ और टीम इंडिया आसानी से मैच जीत गई, लेकिन अगर आयरलैंड की जगह कोई बड़ी टीम होती, तो यह जीत इतनी आसान नहीं होती। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs IRE: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, एक ही मैच में कई दिग्गजों को पछाड़ा
रोहित का कौन सा फैसला हुआ गलत साबित
बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के आगाज से पहले ही रोहित शर्मा और विराट कोहली को ओपनिंग बुलाने के लिए कई दिग्गजों ने सलाह दी थी। भारतीय टीम के कई दिग्गज भी इस कॉम्बिनेशन को सबसे परफेक्ट बता रहे थे, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का यह एक्सपेरिमेंट फेल हो गया है। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ही ओपनिंग करने के लिए आएं, लेकिन विराट कोहली बिना कुछ कमाल दिखाए ही चलते बने। आयरलैंड के खिलाफ विराट ने 5 गेंदों में सिर्फ एक रन बनाया और चलते बने। ऐसे में बड़ा सवाल है कि लक्ष्य छोटा था, सामने आयरलैंड की टीम थी, इसलिए विराट के आउट होने के बाद भी टीम इंडिया ने आसानी से मैच जीत लिया, लेकिन क्या टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ यह एक्सपेरिमेंट करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- भारत की जीत से थर्राया विरोधी, आयरलैंड को हराते ही अंकतालिका में लगा दी जोरदार छलांग
टीम इंडिया ने क्या गलती की
अगर रोहित शर्मा के साथ कोई और खिलाड़ी ओपनिंग के लिए आता है, तो वह निडर होकर खेलते हैं, क्योंकि उनके मन में होता है कि एक विकेट गिरने के बाद दुनिया के सबसे बेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेंगे। लेकिन अगर रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली ही ओपनिंग आने लगे, तो एक भी विकेट गिरने पर टीम इंडिया को करारा झटका लगेगा। रोहित और विराट को टीम इंडिया का दिल और धड़कन कहा जाता है, ऐसे में एक विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया मुश्किल में पड़ जाएगी। रोहित का फैसला आयरलैंड के खिलाफ फ्लॉप हो गया है, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करती है, या इसी कॉम्बिनेशन के साथ खेलते आती है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines