T20 World Cup 2024 IND vs IRE: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के 8वें मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को रौंद दिया। टीम इंडिया ने इस मैच में आयरलैंड को एकतरफा मात दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने विश्व कप का आगाज जीत के साथ कर दिया। इस मुकाबले में वैसे तो भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन खास तौर पर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुमराह ने इस मैच में कई दिग्गजों को पीछे छोड़कर इतिहास रच दिया है। बुमराह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। चलिए बताते हैं बुमराह ने क्या रिकॉर्ड बनाया है।
ये भी पढ़ें:- भारत की जीत से थर्राया विरोधी, आयरलैंड को हराते ही अंकतालिका में लगा दी जोरदार छलांग
‘बुमराह ने क्या इतिहास रचा’
जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ काफी किफायती गेंदबाजी की। रोहित ने बुमराह से ओवर की शुरुआत नहीं कराई, उन्हें बाद में गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। बुमराह ने आते ही दिखा दिया कि उन्हें क्यों दुनिया का नंबर वन गेंदबाज कहा जाता है। बुमराह ने इस मैच में 3 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 6 रन दिए। बुमराह की गेंद पर विरोधी बल्लेबाजों को एक-एक रन लेना भी भारी पड़ रहा था। खास बात है कि बुमराह ने ना सिर्फ कम रन खर्च किए बल्कि एक मेडन ओवर डालकर 2 विकेट भी झटक लिए। एक मेडन ओवर डालते ही एक बड़ा रिकॉर्ड बुमराह के नाम दर्ज हो गया है। बुमराह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs IRE: भारत ने आयरलैंड को रौंदा, इन 4 खिलाड़ियों के कहर से कांपा विरोधी
ये खिलाड़ी है नंबर वन पर विराजमान
बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 क्रिकेट करियर का 11वां मेडन ओवर डाला है। भुवनेश्वर कुमार के नाम 10 मेडन ओवर है। ऐसे में बुमराह भुवनेश्वर को पीछे छोड़कर 11 मेडन डालने वाले भारतीय टीम के पहले गेंदबाज बन गए हैं। भुवनेश्वर ने 87 टी20 मुकाबले खेला है, जबकि बुमराह ने सिर्फ 63 मैच खेलकर ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बूम-बूम ने ना सिर्फ भुवनेश्वर को पीछे छोड़ा है, बल्कि जर्मनी के गेंदबाज गुलाम अहमद को भी पीछे छोड़ दिया है। गुलाम के नाम भी टी20 में 10 मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि टी 20 क्रिकेट में सबसे अधिक मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड युगांडा के खिलाड़ी फ्रेंको न्सुबुगा के नाम दर्ज है, उन्होंने 15 मेडन डाले हैं। बुमराह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines