IND vs ENG: भारत ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार का बदला ले लिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड 68 रन से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया दस साल बाद फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इस मैच में टीम इंडिया के लिए इन 5 खिलाड़ियो ने शानदार प्रदर्शन किया।
रोहित शर्मा
इंग्लैंड के खिलाफ जीत में रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े हीरो बन कर सामने आए हैं। उन्होंने 39 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की दम पर ही टीम इंडिया 170 रन के स्कोर को बना पाई।
सूर्यकुमार यादव
विराट कोहली और पंत का विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की पारी को संभाला। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार ने स्कोरबोर्ड को बढ़ाए रखा। सूर्या ने 36 गेंदों में 47 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान चार चौके और 2 छक्के लगाए।
कुलदीप यादव
चाइनामैन कुलदीप यादव ने एक बार फिर से टीम इंडिया को मिडिल ओवर में विकेट निकाल कर दिए। उन्होंने इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और सैम कुरेन को आउट किया। उन्होंने अपने स्पेल के दौरान इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ कर रख दी।
अक्षर पटेल
टीम इंडिया के लिए इस मैच में अक्षर पटेल ने हीरो बनकर सामने आए हैं। उन्होंने आखिरी ओवर में पहले छक्का लगाकर टीम इंडिया का स्कोर 170 रन के पार कराया। इसके बाद इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को झकझोर के रख दिया। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो, बटलर और मोईन अली को आउट किया। उनके दिए झटके से इंग्लैंड की टीम पूरे मैच में नहीं उभर पाई।
जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी इंग्लैंड के खिलाफ जीत में योगदान दिया। उन्होंने पॉवरप्ले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने नहीं दिए। उन्होंने इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक फिल साल्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया।
संबंधित खबरें
बिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
17 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
39 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines