India vs England Semi Final: T20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें तैयार हैं। फैंस भी इस बड़े मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जोकि भारतीय समयानुसार 27 जून को रात 8 बजे से शुरू होगा। एक तरफ रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार है। उसे टूर्नामेंट में कोई हरा नहीं सका है तो वहीं इंग्लैंड ने भी उतार-चढ़ाव भरे सफर से पार पाते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया। सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया के दो स्टार इंग्लैंड को गहरा जख्म दे सकते हैं।
2022 का बदला चुकता करने का मौका
भारत के पास इंग्लैंड से 2022 वाला हिसाब बराबर करने का बेहतरीन मौका है। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम इंडिया को इंग्लैंड से 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। अब मौजूदा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से ही भारत की टक्कर है। मौका भी है और दस्तूर भी। तो क्यों न इंग्लैंड को रौंदकर बदला पूरा कर लिया जाए। हालांकि, क्या होगा ये तो आने वाला 27 जून का दिन ही बताएगा।
इंग्लैंड को जख्म देंगे ये दो भारतीय
हम जिन दो खिलाड़ियों की यहां बात कर रहे हैं, वो हैं जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव। ये दोनों 2022 वाली टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं थे। मौजूदा सीजन में बुमराह क्या कमाल गेंदबाजी कर रहे हैं। भले ही वह भारत के लीडिंग विकेट टेकर नहीं, लेकिन उन्होंने टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने के लिए जो किया है, उसे नजरअंदाज करना उनके साथ नाइंसाफी होगी। मोहम्मद रिजवान को आउट करना हो या ट्रेविस हेड का बड़ा विकेट, बुमराह ने ही इन विस्फोटक बल्लेबाजों को आउट कर भारत के लिए मैच जीतने के दरवाजे खोले। ऐसे में अब इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी वह ऐसा कुछ कमाल करते दिख सकते हैं। बुमराह 4.08 की लाजवाब इकॉनमी रेट के साथ अब तक 11 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं।
कुलदीप ने दिखाया फिरकी का जादू
ग्रुप स्टेज में ड्रेसिंग रूम में बैठकर मैच देखने वाले इस कलाई के जादूगर को कप्तान रोहित शर्मा ने सुपर-8 में प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाया। कुलदीप कप्तान के भरोसे पर खरा उतरे और अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को फंसाना शुरू कर दिया। तीन मैचों में कुलदीप यादव 7 विकेट चटका चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ तीन और ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के खिलाफ दो-दो विकेट चटकाए। अब इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप की अग्निपरीक्षा होने वाली है। बुमराह और कुलदीप भारत के पास दो ऐसे हथियार हैं, जो फंसे हुए मैच में टीम की वापसी कराने का दम रखते हैं। ऐसे में इन दोनों से इंग्लिश बल्लेबाजों को पार पाना आसान नहीं रहने वाला।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में भारत और इंग्लैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 23 बार आमना-सामना हो चुका है। इसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि, भारत 1 जीत से आगे है। भारत ने 12 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि इंग्लैंड को 11 बार जीत मिली है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें 4 बार भिड़ी हैं, जिनमें दोनों ही 2-2 जीत के साथ बराबरी पर हैं। टीम इंडिया को पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराकर गहरा जख्म दिया था। ऐसे में टीम इंडिया के पास बदला लेने का मौका होगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सेमीफाइनल से पहले राशिद खान को लगा बड़ा झटका, ICC ने लिया एक्शन
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी जिम्बाब्वे सीरीज से हुआ बाहर
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: भारत-इंग्लैंड के मैच पर बारिश का खतरा! रिजर्व डे भी नहीं
ये भी पढ़ें: SA vs AFG: अफगानिस्तान के ये 5 खिलाड़ी साउथ अफ्रीका पर पड़ेंगे भारी, विश्व कप में चौंका रहे आंकड़े
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: गेंदबाजों को मिलेगी मदद या बैट्समैन मचाएंगे धमाल, जानें त्रिनिदाद की पिच का मिजाज
ये भी पढ़ें: AFG vs SA: साउथ अफ्रीका को रौंदकर फाइनल का टिकट कटा सकती है अफगानिस्तान, ये 3 वजह दे रहीं जीत की गारंटी
ये भी पढ़ें: Video: बड़े मुकाबलों में चोकर साबित होती है साउथ अफ्रीका, क्या अफगानिस्तान का फाइनल में पहुंचना हो गया तय?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
19 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
41 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines