T20 World Cup 2024 IND vs ENG Semi Final 2: टी20 विश्व कप में आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग कैसी होने वाली है इस पर सभी की नजरे टिकी हैं। अभी तक इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन महज पिछले दो मैचों से सिर्फ एक ही बदलाव देखने को मिला है। ओपनिंग में विराट कोहली के बार-बार फ्लॉप होने के बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में सेमीफाइनल को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग कैसी होगी ये बड़ा सवाल है।
क्या विराट को फिर मिलेगा ओपनिंग में मौका?
इस विश्व कप में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी बदली हुई दिखी, क्योंकि कप्तान रोहित के साथ विराट कोहली पारी की शुरुआत कर रहे हैं। अभी तक विराट कोहली के लिए ये विश्व कप बेहद खराब रहा है तीन बार कोहली शून्य पर आउट हो चुके हैं। कई पूर्व क्रिकेटर कोहली को फिर से तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने की सलाह दे चुके हैं लेकिन अभी तक कप्तान रोहित ने ऐसा नहीं किया।
टीम इंडिया के दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बाहर बैठे हैं उनको अभी तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि एक बार फिर से रोहित और कोहली ही टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं।
विश्व कप में दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप इतिहास में अभी तक भारत और इंग्लैंड की टीम 4 बार आमने-सामने हुई है। जिसमें से 2 बार भारत और 2 बार ही इंग्लैंड ने बाजी मारी है। आज दोनों ही टीम इस आंकड़े को 3-2 करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया आज इंग्लैंड से साल 2022 में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल मुकाबले में 10 विकेट से हराया था।
ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को चित करके पाया फाइनल का टिकट
ये भी पढ़ें:- SA Vs AFG: अफगानिस्तान ने कर दी बड़ी गलती, मैच पर बना सकते थे पकड़
संबंधित खबरें
U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
47 mins agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को बैक टू बैक दो झटके, अक्षर पटेल हुए आउट
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
4 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines