IND vs ENG Guyana Pitch Report: भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। इस मैच को गुयाना में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पुरानी राइवलरी को लेकर कहा जा सकता है कि ये मुकाबला बेहद कांटे का होगा। टीम इंडिया 2022 के टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार का बदला लेना चाहेगी। फिलहाल गुयाना में मौसम साफ नजर आ रहा है, लेकिन आउटफील्ड गीली होने की वजह से इस मुकाबले पर खतरे के बादल मंडरा सकते हैं। हालांकि अगर मैच होता है तो इस पिच पर रन बनाना थोड़ा मुश्किल होगा। आइए आपको बताते हैं गुयाना की पिच का पूरा हाल…
ऐसा रहा है गुयाना की पिच का मिजाज
गुयाना की पिच पर इस विश्व कप में 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने इसमें से 3 मुकाबले जीते हैं। हालांकि इस मैदान के ओवरऑल रिकॉर्ड को देखा जाए तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। साल 2010 के बाद से अब तक यहां 18 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। खास बात यह है कि इसमें से 9 में चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।
गेंदबाजों के लिए उपयोगी
हालांकि बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं माना जाता। दस में से 4 मुकाबलों में टीमें 100 से कम स्कोर पर आउट हो गई थीं। अफगानिस्तान ने यहां 183 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। अफगानिस्तान ने यहां युगांडा को 58 रन पर आउट कर दिया था। गुयाना की पिच को तेज और स्पिन गेंदबाज दोनों के लिए उपयोगी माना जाता है। स्पिनर यहां ज्यादा असरदार रहे हैं। कहा जा रहा है कि पिच पर अतिरिक्त उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।
क्या हो सकता है ऐवरेज स्कोर?
गुयाना की पिच लो स्कोरिंग हो सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां ऐवरेज स्कोर 130 से 145 के आसपास हो सकता है। यानी अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 150 से ज्यादा का स्कोर बना लेती है तो उसके जीतने के चांस बढ़ सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच का क्या नतीजा निकलता है।
क्या है पिछले 5 मैचों का हाल
वेस्ट इंडीज बनाम युगांडा
वेस्ट इंडीज- 173 रन, युगांडा 39 रन ऑलआउट
विंडीज ने 134 रन से जीता मैच
अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
अफगानिस्तान- 159 रन, न्यूजीलैंड- 75 रन ऑलआउट
अफगानिस्तान ने 84 रन से जीता मैच
पापुआ न्यू गिनी बनाम युगांडा
पापुआ न्यू गिनी- 77 रन, युगांडा- 78 रन
युगांडा ने 3 विकेट से जीता मैच
अफगानिस्तान बनाम युगांडा
अफगानिस्तान- 183 रन, युगांडा- 58 रन
अफगानिस्तान ने 125 रन से जीता मैच
पापुआ न्यू गिनी बनाम वेस्ट इंडीज
पापुआ न्यू गिनी- 136 रन, वेस्ट इंडीज- 137 रन
वेस्ट इंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: गुयाना के मौसम पर सबसे बड़ा अपडेट, वीडियो में देखें पूरा हाल
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: कितने बजे तक हो सकता है 10-10 ओवर का मैच? सामने आया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना में भारी बारिश, टेंशन में इंग्लैंड; ICC पर भड़का पूर्व दिग्गज
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अब तक जो नहीं हुआ क्या सेमीफाइनल में करेंगे रोहित शर्मा? देखें संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
47 mins agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को बैक टू बैक दो झटके, अक्षर पटेल हुए आउट
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
4 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines