हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: सेमीफाइनल-2 को लेकर गुयाना के मौसम पर बड़ा अपडेट, टीम इंडिया का फाइनल लगभग पक्का!

T20 World Cup 2024 IND vs ENG Semi Final 2: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच गुयाना के स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच पर भारी बारिश का साया भी मंडरा रहा है अगर बारिश के चलते मैच रद्द होता है तो टीम इंडिया फाइनल में प्रवेश कर लेगी।

विज्ञापन
IND vs ENG

T20 World Cup 2024 IND vs ENG Semi Final 2: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल के बाद अब करोड़ों फैंस की नजरे भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल पर टिकी हैं। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अब टीम इंडिया को गुयाना के स्टेडियम पर रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) भिड़ना है। इस मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। वहीं अब इसको लेकर गुयाना के मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिससे इंग्लैंड टीम की टेंशन थोड़ी बढ़ने लगी है।

गुयाना के मौसम पर ताजा अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल गुयाना में खेला जाएगा। इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। अब ताजा अपडेट सामना आया है जिसके मुकाबिक मैच के दौरान 90 फीसदी बारिश के चांस बताए जा रहे हैं। अगर मैच में बारिश होती है और मैच रद्द हो जाता है तो टीम इंडिया सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। इसका बड़ा कारण है टीम इंडिया का ग्रुप-1 में टॉप पर रहना।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अब तक जो नहीं हुआ क्या सेमीफाइनल में करेंगे रोहित शर्मा? देखें संभावित Playing 11

सेमीफाइनल मैच के लिए थोड़ा नियमों में भी बदलाव किया गया है अगर मैच में दूसरी पारी के दौरान बारिश आती है और डीएलएस मैथड द्वारा मैच का नतीजा निकाला जाता है तो आपकों बताते इस मैच में डीएलएस का यूज 10 ओवर के बाद ही हो पाएगा। बारिश आने से टीम इंडिया को कोई टेंशन नहीं होने वाली है। सेमीफाइनल मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश के चलते मैच रद्द हो जाता है तो टीम इंडिया बिना खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- मैच के बाद राशिद खान ने बताई हार की वजह, अफ्रीकी कप्तान बोले किस्मत से मिली जीत

ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को चित करके पाया फाइनल का टिकट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola