हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: सेमीफाइनल में जीत के बाद इमोशनल हुए कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली ने संभाला

IND vs ENG Rohit Sharma Emotional: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सेमीफाइनल में जीत के बाद बेहद भावुक नजर आए।

विज्ञापन
Rohit Sharma Emotional

IND vs ENG Rohit Sharma Emotional: टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से रौंद 2022 के सेमीफाइनल में हार का बदला ले लिया। भारतीय टीम ने इस धमाकेदार जीत के बाद फाइनल में एंट्री ले ली है। जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इंग्लैंड के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इमोशनल नजर आए। वह ड्रेसिंग रूम के बार सुबकने लगे। रोहित का एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें वह गर्दन नीचे कर हाथ से आंखों को सहलाते नजर आ रहे हैं। उनके पास विराट कोहली खड़े हैं। जो उन्हें संभालते हुए दिखे हैं।

दिलाई वनडे वर्ल्ड कप में हार की याद

दो दिग्गज खिलाड़ियों के इस फोटो को करोड़ों फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों के बीच मैदान और उसके बाहर भी कई बार बेहतरीन बॉन्ड देखा गया है। रोहित के इस फोटो ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भी याद दिला दी है। जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में मिली हार के बाद रोते हुए नजर आए थे। हालांकि तब गम के आंसू थे और इस बार जीत की खुशी के आंसू। वाकई कप्तान के इस एक फोटो ने करोड़ों दिलों पर राज कर लिया है।

विज्ञापन

रोहित का शानदार प्रदर्शन 

इंग्लैंड के खिलाफ इस शानदार जीत के बाद रोहित शर्मा को उनकी कप्तानी के लिए तारीफें मिल रही हैं। उन्होंने न केवल कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इंडिया को 10 साल बाद फाइनल में पहुंचाया है, बल्कि व्यक्तिगत प्रदर्शन के तौर पर भी वे बड़े मुकाबले में खरे उतरे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की धमाकेदार पारी के बाद रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में 57 रन की बड़ी पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 171 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में हिटमैन का प्रदर्शन देखने लायक होगा।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सेमीफाइनल का बदला पूरा, इन 5 खिलाड़ियों ने भारत को दिलाया फाइनल का टिकट 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ऋषभ पंत की फुर्ती देख अंग्रेज दंग, मोईन अली के उड़ गए ‘तोते’ 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ डाला महेला जयवर्धने का बड़ा रिकॉर्ड 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘ऊपर देगा तो देता हूं ना’, फिर लगा दिया रोहित शर्मा ने छक्का, स्टंप माइक में कैद हुई आवाज 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव ने सुपला शॉट लगाकर ठोका गगनचुंबी छक्का, इंग्लैंड के सीने पर चल गईं छुरियां, देखें वीडियो 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सेमीफाइनल में बनाया ये रिकॉर्ड 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ड्रेसिंग रूम के बाहर मुंह लटकाए बैठे थे विराट कोहली, राहुल द्रविड़ ने जीत लिया दिल 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अरे ये क्या? बारिश के बीच विराट कोहली करने लगे एक्टिंग, सूर्या की छूट गई हंसी, देखें वीडियो 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola