T20 World Cup 2024 IND vs ENG: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल-2 में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। फैंस को सेमीफाइनल-2 रोमांचक होने की उम्मीद थी लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इसको आसान और एकतरफा मुकाबला बना दिया था। टीम इंडिया की कमाल की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी। टीम इंडिया की खतरनाक गेंदबाजी का लोहा इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भी माना है। मैच के बाद बटलर ने इंग्लैंड की हार का कारण बताया है।
बटलर ने माना गेंदबाजी का लोहा
मैच के बाद बोलते हुए इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने बताया कि भारतीय टीम ने काफी अच्छा क्रिकेट खेला। वास्तव में हमारे गेंदबाजों ने 20-25 रन ज्यादा खर्च किए। मुश्किल पिच पर टीम इंडिया ने शानदार खेल खेला। साल 2022 की तुलना में इस बार परिस्थितियां काफी अलग थी और टीम इंडिया जीत की हकदार थी। बारिश के कारण स्थिति में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला था। भारतीय गेंदबाजों ने हमें ऑलआउट किया। भारत ने काफी अच्छा स्कोर बनाया था और फिर जिस तरह से उनके स्पिनरों ने गेंदबाजी की हमारे लिए लक्ष्य काफी कठिन हो गया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सेमीफाइनल में जीत के बाद इमोशनल हुए कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली ने संभाला
भारत ने 68 रनों से जीता मैच
इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। रोहित ने बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली।
अपनी पारी के दौरान रोहित ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके अलावा सूर्याकुमार यादव ने 47 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 103 रनों पर ढेर हो गई थी। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट हासिल किए थे। वहीं जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सेमीफाइनल का बदला पूरा, इन 5 खिलाड़ियों ने भारत को दिलाया फाइनल का टिकट
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ऋषभ पंत की फुर्ती देख अंग्रेज दंग, मोईन अली के उड़ गए ‘तोते’
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
4 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
4 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
5 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
5 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
6 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
6 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
6 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
7 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
7 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines