IND vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज सुपर 8 में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा ने इतिहास बनाने से चूक गए हैं। रोहित शर्मा के पास इस मैच में टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक बनाने का मौका था, लेकिन वो इससे चूक गए। इसके अलावा उन्होंने फैंस के एक 14 साल पुराने इंतजार को और बढ़ा दिया है।
रोहित शर्मा ने बढ़ाया इंतजार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा अपने शतक से मात्र 8 रन से चूक गए हैं। उनके पास टी20 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले दूसरा भारतीय बनने का मौका था। भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में एकमात्र शतक सुरेश रैना ने बनाया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली कई बार टी20 वर्ल्ड कप में शतक के करीब पहुंचे हैं, लेकिन वो भी शतक नहीं बना पाएं हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2016 वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 89 रन बनाए थे। टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए रोहित शर्मा ने आज दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है।
निशाने पर आए स्टार्क
मिचेल स्टार्क के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहा। उनके दूसरे ओवर में ही रोहित शर्मा ने उन्हें निशाने पर ले लिया था। इस दौरान उन्होंने एक ही ओवर में 29 रन बना दिए थे। ये स्टार्क का टी 20 वर्ल्ड कप में सबसे खराब ओवर है। हालांकि उन्होंने ही रोहित शर्मा को आउट किया।
ये भी पढ़ें:- हारिस राउफ के बचाव में रिजवान ने भारत का नाम लेकर शेयर की पोस्ट, छिड़ गया विवाद
ये भी पढ़ें:- USA vs SA: सुपर-8 का पहला मैच भी होगा रद्द? जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
8 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
8 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
42 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines