T20 World Cup 2024: इतिहास बनाने से चूके रोहित शर्मा, खत्म हो जाता इंडियन फैंस का 14 साल पुराना इंतजार

IND vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा 92 रन बना कर आउट हो गए हैं। उनके शतक बनाने से चूकने के बाद टीम इंडिया के फैंस का इंतजार और ज्यादा बढ़ गया है। रोहित शर्मा ने इस मैच में मात्रा 19 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

Munawar Faruqui (74)

IND vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज सुपर 8 में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा ने इतिहास बनाने से चूक गए हैं। रोहित शर्मा के पास इस मैच में टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक बनाने का मौका था, लेकिन वो इससे चूक गए। इसके अलावा उन्होंने फैंस के एक 14 साल पुराने इंतजार को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने बढ़ाया इंतजार

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा अपने शतक से मात्र 8 रन से चूक गए हैं। उनके पास टी20 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले दूसरा भारतीय बनने का मौका था। भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में एकमात्र शतक सुरेश रैना ने बनाया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 रन बनाए थे।

विज्ञापन

रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली कई बार टी20 वर्ल्ड कप में शतक के करीब पहुंचे हैं, लेकिन वो भी शतक नहीं बना पाएं हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2016 वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 89 रन बना​ए थे। टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए रोहित शर्मा ने आज दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है।

निशाने पर आए स्टार्क

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहा। उनके दूसरे ओवर में ही रोहित शर्मा ने उन्हें निशाने पर ले लिया था। इस दौरान उन्होंने एक ही ओवर में 29 रन बना दिए थे। ये स्टार्क का टी 20 वर्ल्ड कप में सबसे खराब ओवर है। हालांकि उन्होंने ही रोहित शर्मा को आउट किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ