T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 आगाज 1 जून से होने जा रहा है। इस बार ये टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। सभी टीमें कुछ दिनों बाद टी20 विश्व कप के लिए अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है। वहीं इस बार टी20 विश्व कप 2024 को लेकर पाकिस्तान की टीम में एक खिलाड़ी की वापसी हो सकती है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुका था। पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के बाद इस धाकड़ खिलाड़ी ने पाकिस्तान टीम में लौटने के संकेत दिए हैं।
क्या संन्यास वापस लेगा ये खिलाड़ी?
हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का समापन हुआ है। जिसमें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस को हराकर तीसरी बार खिताब को अपने नाम किया। इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत में टीम के स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम ने अहम भूमिका निभाई। फाइनल मुकाबले में इमाद वसीम ने गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट और बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 19 रनों की पारी खेली थी। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
वहीं अब इमाद वसीम ने अपना संन्यास वापस लेने और पाकिस्तान टीम के लिए फिर से खेलने के संकेत दिए हैं। इसको लेकर इमाद वसीम ने कहना है कि अगर देश को मेरी जरूरत होगी तो मैं हमेशा उपलब्ध रहूंगा, इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है। पाकिस्तान के लिए खेलते हुए ही मैंने अपना नाम बनाया है।
पीएसएल 2024 की विनिंग टीम के कप्तान शादाब खान भी इमाद वसीम की टी20 विश्व कप 2024 में वापसी को लेकर बयान दे चुके हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब शादाब इसको लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर कोई उससे बात करता है, तो मुझे लगता है कि वह वापस आएगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट कोहली को आखिर किसने दिया है ‘किंग’ नाम, कहा रहता है अब वो शख्स?
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट कोहली को नहीं पसंद ‘किंग’ सुनना, फैंस से की खास अपील
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सूर्यकुमार यादव का क्यों टूटा ‘दिल’? सामने आई बड़ी वजह!
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
4 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
21 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
29 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
57 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines